Maruti Suzuki जल्द ही नई ब्रेजा को लॉन्च करने वाली है। इसके बाद कंपनी जल्द ही एक नई मिड-साइज SUV लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपकमिंग Maruti Suzuki SUV कंपनी के लाइनअप में पुरानी S-Cross की जगह लेगी। लॉन्च के बाद इसका मुताबला Hyundai Creta से होगा। Also Read - ...तो बंद हो जाएंगी Alto, Celerio और S-Presso, सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई Maruti Suzuki की टेंशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Maruti Suzuki SUV अपकमिंग Toyota Urban Cruiser Hyryder पर बेस्ड होगी। इसे 1 जुलाई, 2022 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। हालांकि भारत में इसका ऑफिशियल लॉन्च और कीमतों की अनाउंसमेंट फेस्टिव सीजन के आसपास होने की उम्मीद है। Also Read - Upcoming Cars: Toyota HyRyder से लेकर Belta तक, भारत में जल्द लॉन्च होंगी टोयोटा की ये 5 कारें, देखें तस्वीरें
क्या होगा New Maruti Suzuki SUV का नाम
मारुति सुजुकी की नई SUV एक ग्लोबल पेशकश होगी। इसे अफ्रीका और यूरोप सहित कई बाजारों में एक्सपोर्ट किया जा सकता है। यह SUV विदेशों में विटारा के रिप्लेसमेंट के रूप में भी काम कर सकती है। यह 2015 से बिक्री पर है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे New Maruti Vitara का नाम दिया जा सकता है। Also Read - अनोखा जुगाड़! Maruti Suzuki 800 से बना डाली Solar Car, सस्ते दाम में मिलेगा लग्जरी कार वाला फील
New Maruti Suzuki SUV में क्या होगा खास
टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder और मारुति सुजुकी की मिडसाइज SUV सुजुकी के ग्लोबल-सी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसके तहत S-Cross, Ciaz और मौजूदा जनरेशन की Vitara Brezza जैसे मॉडल आते हैं।
दोनों अपकमिंग SUVs को Suzuki के डुअल-जेट K15C सीरीज इंजन के साथ पेश किया जाएगा। यह फेसलिफ्टेड Maruti Suzuki XL6 और Maruti Suzuki Ertiga MPV के साथ भी आता है।
इसके अलावा, दोनों मिडसाइज SUV ट्विन्स भी मजबूत या फुल हाइब्रिड सेट-अप के साथ आएंगे, जो टोयोटा से लिए जाएंगे। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन्स में माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट के लिए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिल सकता है। इसके अलावा फुल-हाइब्रिड लाइन-अप में CVT गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
New Maruti Suzuki SUV कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों SUV की सेल अगस्त में त्योहारी सीजन के आसपास शुरू हो सकती है। उम्मीद है Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमतों की अनाउंसमेंट, मारुति SUV से पहले की जाएगी।
इन कारों से होगा New Maruti Suzuki SUV का मुकाबला
मारुति सुजुकी मिडसाइज SUV को लॉन्च किए जाने के बाद इसे Nexa आउटलेट्स के जरिए रिटेल किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसे मॉडल से होगा।