Maruti Suzuki इन दिनों भारतीय बाजार के लिए SUV सेगमेंट पर फोकस कर रही है। कंपनी हाल में 2022 Brezza को लॉन्च किया था और अब जल्द ही यह Vitara SUV को भी लॉन्च करेगी। Also Read - 2022 Maruti Alto K10 में मिलेगा दमदार इंजन, लॉन्च से पहले डिजाइन और इंटीरियर का हुआ खुलासा
2022 Grand Vitara को लॉन्च करने बाद Maruti Suzuki एक नई कूप SUV भी लाएगी, जिसे YTB कोडनेम दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे Maruti Baleno Cross नाम दिया जा सकता है। इस अपकमिंग SUV की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। Also Read - Maruti Suzuki Swift CNG भारत में हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
दरअसल New Maruti Baleno Cross को रोहतक में टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इस इलाके में कंपनी की अपनी R&D फैसिलिटी भी है। लीक तस्वीरों के मुताबिक वीइकल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार मालूम होता है।आइए डिटेल में जानते हैं इसके बार में… Also Read - 2022 Maruti Swift CNG भारत में जल्द होगी लॉन्च, डीलरशिप पर शुरू हुई बुकिंग
New Maruti Baleno Cross का डिजाइन
बलेनो क्रॉस 2020 Delhi Auto Expo में दिखाई गई Futuro-e कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन है। हालंकि इसकी लीक हुई तस्वीरों में इसे कवर किया गया है, लेकिन फिर भी काफी हद तक इसकी डिजाइन डिटेल्स का पता चलता है। इसके DRL और हेडलाइट्स हाल में पेश की गई ग्रैंड विटारा की तरह हैं।
New Maruti Baleno Cross का प्लेटफॉर्म और इंजन
नई SUV-coupe मारुति के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें सुजुकी का 1 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यही इंजन Baleno RS के साथ भी पेश किया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेहतर माइलेज के लिए इसमें 48v माइल्ड- हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। फिलहाल इसके डायमेंशन और पावर आउटपुट के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।
New Maruti Baleno Cross कब होगी लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक New Maruti Baleno Cross जनवरी में Delhi Auto Expo 2023 में ग्लोबल डेब्यू करेगी। इसके बाद SUV को फरवरी या मार्च 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। मारुति लाइन-अप में, यह बलेनो हैचबैक के ऊपर आएगी। वहीं इसे मारुति के NEXA लाइन-अप डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। इसके अलावा, Grand Vitara और Urban Cruiser Hyryder की तरह, Toyota इसका भी अपना वर्जन लॉन्च कर सकती है।