नई Toyota Glanza भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत छह लाख रुपये से ज्यादा है।Toyota ने नई Glanza के लिए पिछले सप्ताह से ही बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। डीलरशिप या फिर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इसे बुक किया जा सकता है। कार की कीमत और सभी फीचर्स जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - OMG 62 लाख की Tata Safari! नेपाल-पाकिस्तान में दोगुने दाम पर मिलती हैं ये कारें, चेक करें डिटेल
2022 Toyota Glanza में क्या है नया?
नई टोयोटा ग्लैंजा, मारुति सुजुकी बेलेनो पर बेस्ड है और पहले की तरह नए मॉडल में भी बलेनो जैसे कई फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इन दोनों कारों का साइज लगभग एक समान है। हालांकि, इस बार कंपनी ने नई टोयोटा ग्लैंजा को बलेनो से अलग करने के लिए इसके फ्रंट लुक में काई छोटे-छोटे बदलाव किए हैं। नई Glanza में टोयोटा की Camry जैसी esque ग्रिल दी गई है। साथ ही कार में एक स्पोर्टियर फ्रंट बम्पर और LED डे-टाइम रनिंग लाइट मिल रही है। साथ ही कार में नई हेडलाइट्स लगाई गई हैं। Also Read - भारत में पहली बार दिखी Toyota Fortuner GR Sport की झलक, जल्द हो सकती है लॉन्च
कैसा है कैबिन?
इसके केबिन की बात करें तो इसमें नई बलेनो के इंटीरियर डिजाइन और लेआउट जैसी कई समानताएं हैं। टोयोटा ग्लैंजा में लेयर्ड डैशबोर्ड, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बलेनो जैसा स्टीयरिंग व्हील दी गई है। इसे बलेनो से अलग बनाने के लिए ब्लैक और बेज कलर स्कीम दी गई है, जो कार के केबिन को अपमार्केट लुक देता है। Also Read - इस साल दिवाली में दस्तक दे सकती है 2022 Toyota Innova, हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी कार
फीचर्स
नई ग्लैंजा को 4 वेरिएंट E, S, G और V में पेश किया गया है। इसके टॉप मॉडल में हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, 9.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, यह टोयोटा आई-कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें सेफ्टी के लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट के साथ स्टीयरिंग और 6 एयरबैग लगे हैं।
इंजन में नहीं है बदलाव
नई Toyota Glanza में 4 सिलेंडर वाला DualJet K12N 1.2 लीटर का इंजन लगा है। यह 90hp पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल रहा है। यह भारत में AMT गियरबॉक्स के साथ आने वाली पहली टोयोटा कार है।
कितनी है कीमत?
इसे 6.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये है। ये इसकी एक्सशोरुम कीमतें हैं।