Nissan Motor India अपनी पॉपुलर Magnite SUV को नए अवतार में लाने वाली है। इसका रेड एडिशन 18 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग मॉडल के लिए प्री-बुकिंग देशभर में आज से शुरू हो चुकी है। Also Read - 2022 Tata Safari: भारत में नए अवतार में आएगी सफारी, टेस्टिंग करती आई नजर
Nissan Magnite Red Edition को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें XV MT, Turbo XV MT और Turbo XV CVT शामिल होंगे। कार मेकर के मुताबिक SUV का नया रेड एडिशन इसके बोल्ड डिजाइन, पावर-पैक परफॉर्मेंस कम्फर्ट, एडवांस टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स में इजाफा करेगा। Also Read - 2022 MG Hector का टीजर आया, भारत में जल्द होगी लॉन्च
Ignite your passion. Ignite your desires. Presenting the Nissan Magnite Red edition. Time to ignite your Red.#BigBoldBeautiful#NissanMagnite#NissanMagniteRed#IgniteYourRed pic.twitter.com/rsqzmE5pL2 Also Read - Jeep Compass 5th Anniversary Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
— Nissan India (@Nissan_India) July 8, 2022
Nissan Magnite Red Edition का एक्सटीरियर
Nissan Magnite Red Edition की ऑफिशियल तस्वीर जारी हो चुकी है। इसके मुताबिक अपकमिंग SUV के एक्सटीरियर पर, फ्रंट ग्रिल पर स्पोर्टी रेड एक्सेंट, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, वील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग दी गई है। इस मॉडल में बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स, LED स्कफ प्लेट और एक टेल डोर गार्निश के साथ एक रेड वेरिएंट बैज है।
Nissan Magnite Red Edition के फीचर्स
मैग्नाईट के Red Edition में एम्बिएंट मूड लाइटिंग और वायरलेस चार्जर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा यह 7.0 इंच का फुल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वाईफाई कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट और वीइकल डायनेमिक्स कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
Nissan Magnite का इंजन
SUV के इंजन सेटअप में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल का ऑप्शन मिलता है। यह 72bhp और 100bhp का पावर आउटपुट दे सकता है। हालांकि इसके साथ डीजल इंजन का कोई ऑप्शन नहीं है। वहीं इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और CVT शामिल हैं।
Nissan Magnite की कीमत
हाल में, कार मेकर ने निसान मैग्नाइट के दो CVT वेरिएंट – XL और XV को बंद कर दिया था। मौजूदा समय में इसके मॉडल लाइनअप की कीमत 5.88 लाख रुपये से 10.56 लाख रुपये के बीच है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो Nissan Motor India भारतीय बाजार के लिए Nissan Magnite SUV का 7-सीटर वर्जन लाने का प्लान बना रही है। इसमें सेकेंड और थर्ड रो में लेगरूम को एडजस्ट करने के लिए स्लाइडिंग सिस्टम मिल सकता है।