भारत में Nissan Magnite RED Edition को आज लॉन्च कर दिया गया है। इसे मैग्नाईट की 1 लाख यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा पार करने की खुशी में लाया गया है। इसके लिए प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू है। Also Read - 2022 Tata Safari: भारत में नए अवतार में आएगी सफारी, टेस्टिंग करती आई नजर
Magnite के रेड एडिशन को कई नए फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी के अलावा स्टाइलिंग अपडेट मिलते हैं। SUV का नया एडिशन कुल 3 वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इनमें Magnite MT XV, Magnite Turbo XV और Magnite Turbo CVT XV शामिल हैं। Also Read - 2022 MG Hector का टीजर आया, भारत में जल्द होगी लॉन्च
Nissan Magnite RED Edition का डिजाइन
Magnite RED Edition को दो मोनोटोन कलर ऑप्शन-ऑनिक्स ब्लैक और स्टॉर्म वाईट के साथ पेश किया गया है। इसमें स्पेशल रेड एक्सेंट दिया गया है, को जो फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, वील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग को कवर करता है। Also Read - Jeep Compass 5th Anniversary Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
इसके साथ ही बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स, टेल डोर गार्निश और रेड एडिशन-स्पेशल बैज इसे अलग लुक देते हैं। इसके अलावा SUV में R16 डायमंड-कट अलॉय वील, LED फॉग लैंप और LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) पहले की तरह हैं।
Nissan Magnite RED Edition का केबिन और फीचर्स
निसान मैग्नाइट रेड एडिशन में प्रीमियम रेड-थीम वाला डैशबोर्ड, डोर साइड आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल पर रेड कलर टच मिलता है। इसमें वायरलेस चार्जर, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, एलईडी स्कफ प्लेट और एंबियंट मूड लाइटिंग सहित कई फीचर्स दिए गए हैं।
इसके दूसरे खास फीचर में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 8.0 टचस्क्रीन, 7.0 फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रियर-व्यू कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा रेड एडिशन मैग्नाइट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वीइकल डायनेमिक्स कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक असिस्ट और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Nissan Magnite RED Edition का इंजन
Magnite RED Edition 1.0-लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन, 1.0-लीटर टर्बो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.0-लीटर टर्बो सीवीटी इंजन ऑप्शन के साथ आती है।
Nissan Magnite RED Edition की कीमत
Nissan Magnite RED Edition की शुरुआती कीमत 7.86 लाख रुपये है। इसकी वेरिएंट के मुताबिक कीमतें नीचे बताई गई हैं। ध्यान रहे ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं।
Nissan Magnite MT XV रेड एडिशन – 7,86,500 रुपये
Nissan Magnite Turbo XV रेड एडिशन- 9,24,500 रुपये
Nissan Magnite Turbo CVT XV रेड एडिशन – 9,99,900 रुपये