Poise Scooters ने भारत में Poise NX-120 और Poise Grace इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें रिमूवेबल बैटरी ऑप्शन के साथ लाया गया है। सिंगल चार्ज में ये 110 किलोमीटर से अधिक की रेंज देते हैं। इनकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा है। जल्द ही कंपनी एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर Zuink को पेश कर सकती है। इस पर अभी काम चल रहा है। खबरों के अनुसार, यह हायर टॉप स्पीड सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होगी। Poise NX-120 और Poise Grace के सभी फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Electric Scooters में आई गड़बड़ी तो कंपनियों की खैर नहीं! केंद्रीय मंत्रालय ने Pure EV और Boom Motors को भेजा नोटिस
Poise NX-120 और Poise Grace के फीचर्स
डिजाइन के मामले में Poise NX-120 और Poise Grace इलेक्ट्रिक स्कूटर बिल्कुल अलग है। Poise NX-120 को शार्प-लुकिंग कट्स और एंगल्स के साथ स्पोर्टी और एग्रेसिव स्टाइल में लाया गया है। वहीं, Poise Grace के नाम से ही पता चलता है कि इसे कॉम्पेक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। Also Read - 82kmph की टॉप स्पीड, 140 किलोमीटर रेंज, तीन वेरिएंट के साथ धूम मचाने आया 2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत
फीचर्स की बात करें तो दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में लगभग एक समान फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इनमें 2kW की मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि Poise NX-120 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये 110 से 140 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। Also Read - भारत में लॉन्च हुआ 2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, महज 4.2 सेकेंड में चलेगा 40 किलोमीटर
Poise Grace की रेंज 110-150 किलोमीटर है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ आया है। इन ई-स्कूटर में लगाई गई रिमूवेबल बैटरी टेक्नोलॉजी शहरों में बने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है। स्कूटर में LED लाइटिंग, एलॉय व्हील्स, डिस्क ब्रेक्स और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन जैसे लेटेस्ट नए फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत?
Poise NX-120 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने भारत में 1,24,000 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं, Poise Grace की कीमत 1,04,000 रुपये है। ये दोनों कीमतें एक्स शोरुम कर्नाटक की हैं। अन्य राज्यों में सब्सिडी के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर आ सकता है। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्री बुक कर सकते हैं। प्री बुकिंग के लिए ग्राहकों को केवल 499 रुपये देने होंगे। Poise NX-120 और Pose Grace ई-स्कूटर बेंगलुरु के यशवंतपुर में बनाए जा रहे हैं।