Royal Enfield Super Meteor 650 क्रूजर मोटरसाइकल को भारतीय बाजार में कल यानी 10 जनवरी 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल को सबसे पहले EICMA 2022 में पेश किया गया था। इसके बाद बाइक ने गोवा में राइडर मेनिया में भारत में शुरुआत की। यह बाइक को दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और टूरर में आएगी। Also Read - Royal Enfield Sherpa 650 की लॉन्चिंग से पहले जानिए, ये 4 खूबियां
बाइक का स्टैंडर्ड वेरिएंट एस्ट्रल (ब्लू, ब्लैक और ग्रीन) और इंटरस्टेलर (ग्रीन और ग्रे) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। वहीं टूरर वेरिएंट को सेलेस्टियल पेंट स्कीम (रेड और ब्लू) में खरीदा जा सकेगा। Also Read - Royal Enfield साल 2023 में सबसे पहले लॉन्च करेगी Super Meteor 650 बाइक, जानें कीमत और खूबियां
Royal Enfield Super Meteor 650 का साइज
Royal Enfield Super Meteor 650 की लंबाई 2260mm, चौड़ाई 890mm और ऊंचाई 1155mm है। इसमें सीट की ऊंचाई 740mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है। इस क्रूजर बाइक का वीलबेस 1500mm है और इसका वजन 241kg है। साथ ही इस नई रॉयल एनफील्ड 650cc बाइक के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15.7 लीटर है। Also Read - Royal Enfield Bullet 350 की ऑन-रोड कीमत सिर्फ 18,700 रुपये, यहां जानें कैसे हुआ ये मुमकिन
Royal Enfield Super Meteor 650 का डिजाइन
कंपनी ने Super Meteor 650 को 19 इंच के फ्रंट और 16 इंच के रियर अलॉय वील और CEAT जूम क्रूज टायर के साथ असेंबल किया है। बाइक में रेट्रो-स्टाइल सर्कुलर हेडलैंप और टेललैंप्स हैं। यह फुल LED हेडलैंप पाने वाली पहली Royal Enfield Bike है। इसमें इंजन केसिंग और हेड पर स्पोर्टी ब्लैक फिनिश है। दूसरी RE बाइक्स की तरह ही, नई 650cc क्रूजर में टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक है। इसके अलावा, इसे स्टैंडर्ड ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ पेश किया गया है।
Royal Enfield Super Meteor 650 का इंजन
Royal Enfield Super Meteor 650 के दोनों वेरिएंट 648cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन से लैस होंगे। यह इंजन 7,250rom पर 47bhp की मैक्सिमम पावर और 5,650rpm पर 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह वही मोटर है जो Royal Enfield Interceptor 650 और Continental GT 650 के साथ आता है। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए इसमें 6-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है।
Royal Enfield Super Meteor 650 की सेफ्टी
नई Royal Enfield 650cc बाइक के फ्रंट में सिंगल 320mm डिस्क और रियर में 300mm डिस्क ब्रेक मिलता है। इस क्रूजर बाइक को डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ भी पेश किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि Royal Enfield Super Meteor 650 शोवा USD फोर्क वाली ब्रांड की पहली बाइक है।