भारत में इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में कंपटीशन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Skoda Auto India भी इस रेस में शामिल होने का प्लान बना रही है। कंपनी अपनी पहली ईवी पेशकश के रूप में Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक एसयूवी ला सकती है। इसे हाल में पब्लिक रोड्स पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। ऐसे में मालूम होता है कि इस SUV को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - नए वेरिएंट के साथ धांसू अंदाज में आई Skoda Kushaq, कीमत है बेहद कम
ग्लोबल मार्केट में Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कई पावरट्रेन और वेरिएंट्स में बिकती है। हालांकि स्कोडा कीमतों को कम रखने के लिए शुरुआत में भारत के लिए निचले टवेरिएंट्स को लाने पर विचार कर सकती है। Skoda Enyaq iV ईवी Volkswagen ID4 और Audi Q4 ई-ट्रॉन क्रॉसओवर SUVs के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करती है। Also Read - भारत में लॉन्च हुई Skoda Kushaq Monte Carlo, जानिए इस खूबसूरत कार की कीमत
Skoda Enyaq iV की खासियत
Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV का टॉप वेरिएंट Enyaq iV 80X है। इसमें 77kWh बैटरी पैक के साथ एक डुअल मोटर सेट अप मिलता है, जो लगभग 265hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक कार मात्र 6.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 513 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। Also Read - Kia भारत में लाने वाली है Mini Electric SUV, कोडनेम से उठा पर्दा
Enyaq iV के जिस मॉडल को भारत में स्पॉट किया गया वह लाउंज ट्रिम लेवल का था। इस ट्रिम लेवल में स्कोडा की एनोडाइज्ड क्रॉस डेकोर थीम मिलती है, जो कार के इंटीरियर को कॉन्ट्रास्ट ब्लैक और लाइट ग्रे लुक देती है। कार की फीचर लिस्ट में 19-इंच के अलॉय वील, फुल-साइज 13-इंच टचस्क्रीन, एक डिजिटल स्क्रीन, एम्बिएंट लाइट, लेदर कवर्ड स्टीयरिंग वील शामिल हैं।
Skoda Enyaq iV की भारत में कीमत
स्कोडा ऑटो इंडिया अपकमिंग ईवी के लिए लो-स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल लाने का प्लान कर सकती है। इसमें सिंगल मोटर (2WD सेटअप) दिया जा सकता है। जर्मनी में (जो स्कोडा का सबसे बड़ा बाजार है) Enyaq iV इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत €44,750 (लगभग 37.3 लाख रुपये) से शुरू होती है। भारत में, स्कोडा वाहन को इंपोर्ट के जरिए ला सकती है। ऐसे में इसकी कीमत ग्लोबल मार्केट के मुकाबले अधिक हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Enyaq iV को भारत में लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया जा सकता है।