पिछले एक साल में यूजर्स का ध्यान इलेक्ट्रिक वीइकल्स की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसे देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां नई-नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत में कुछ शानदार इलेक्ट्रिक कारें दस्तक देने वाली हैं। Also Read - आ गया 2022 MG Hector का टीजर, SUV में मिलेगा भारत का सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम
Mahindra & Mahindra 15 अगस्त, 2022 को अपनी 5 नई इलेक्ट्रिक SUVs से पर्दा हटाने वाली है। इसी के साथ कंपनी ने पुष्टि की है कि वो सितंबर में Mahindra XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन रोल आउट करेगी। इसके अलावा MG Motor India भी जल्द ही एंट्री-लेवल ZS EV एक्साइट वेरिएंट को बड़े बैटरी पैक के साथ पेश करेगी। इन इलेक्ट्रिक SUVs का मुकाबला Tata Nexon EV से होगा। Also Read - Volvo XC40 Recharge Electric SUV भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलेगी 418 किलोमीटर
आइए डिटेल में जानते हैं इन दोनों अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में… Also Read - भारत में जल्द आएगी MG Motor की मिनी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 150 किलोमीटर
Mahindra XUV400 EV
XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन का नाम Mahindra XUV400 बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इलेक्ट्रिक SUV अपने पेट्रोल मॉडल से लंबी होगी। कार मेकर इसमें LG Chem से NMC बैटरी का इस्तेमाल करेगी। इसे Tata Nexon EV पर यूज होने वाली LFP बैटरी से बेहतर माना जाता है। इसके अलावा यह eSUV लॉन्ग रेंज और अधिक पावर आउटपुट के साथ आएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई XUV400 को फुल चार्ज होने पर 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिल सकती है। इसके फाइनल मॉडल का डिजाइन 2020 ऑटो एक्सपो में शो किए गए कॉन्सेप्ट से थोड़ा अलग हो सकता है।
MG ZS EV Excite में मिलेगा बड़ा बैटरी पैक
MG जल्द ही अपनी ZS EV Excite इलेक्ट्रिक SUV के एंट्री-लेवल वेरिएंट को बड़े बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग SUV में 50.3kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। अभी इसके मौजूदा बेस मॉडल में 44.5kWh बैटरी पैक मिलता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे एक बार चार्ज करने पर 461km की रेंज मिलेगी। बड़े बैटरी पैक के साथ नई MG ZS EV Excite SUV मात्र 8.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 5,500rpm पर 174bhp की पावर जनरेट करेगा। वहीं ZS EV पर पेश किए गए बड़े बैटरी पैक की कैपेसिटी 131Ah होगी और इसका वजन 396.9 किलोग्राम होगा।
इसके अलावा MG Motors अपने इलेक्ट्रिक SUV मॉडल लाइनअप में दो नए एक्सक्लूसिव वेरिएंट भी जोड़ेगी।