पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में Electric Vehicle अभी भी महंगे हैं। इसके बावजूद 2022 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेज रही। इस बीच Tata Motors पैसेंजर Electric Car सेगमेंट में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ लीड कर रही है। आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में… Also Read - Citroen eC3 भारत में जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 320 किलोमीटर की रेंज
TATA PUNCH EV
Tiago EV को पेश करने के बाद, टाटा मोटर्स अब फेस्टिव सीजन 2023 तक Punch SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2023 Auto Expo में पेश किया जाएगा। वहीं इसका प्रोडक्शन जून के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। इस Electric Mini SUV को Gen 2 (SIGMA) प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। Also Read - Citroen eC3 की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगा कीमतों का खुलासा; Tata Tiago EV को देगी टक्कर
इसे दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें से एक 26kWh और दूसरा 30.2kWh पैक होगा। Tata Punch EV की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। Also Read - Citroen C3 Aircross भारत में देने वाली है दस्तक, Renault Triber से होगा मुकाबला
CITROEN C3 Electric
Citroen ने पुष्टि की है कि वह जनवरी 2023 में भारतीय बाजार में C3 हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करेगी। इसका नाम Citroen eC3 होगा। नई इलेक्ट्रिक हैचबैक पेट्रोल मॉडल की तरह दिखती है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पावर्ड ORVM, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी ने पुष्टि की है कि नए eC3 में LFP (लीथियम आयरन फॉस्फेट) सेल होंगे। इसमें 30.2kWh का बैटरी पैक और फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर होगा। यह 84bhp की पावर और 143Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसे एक बार चार्ज करने पर लगभग 200-250 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। अपकमिंग Tata Punch EV की कीमत 11 लाख रुपये से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
MG AIR EV
2023 Auto Expo में MG Air 2-Door इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाएगा। यह भारतीय बाजार में ब्रांड की सबसे छोटी Electric Car होगी। इसकी कीमत 15 लाख रुपये से कम होगी। इसका प्रोडक्शन मार्च 2023 में शुरू होने की उम्मीद है। EV में 20kWh – 25kWh के बीच बैटरी पैक मिल सकता है। यह 40bhp की पावर जनरेट करेगा और लगभग 150 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज पेश करेगा।