2022 Brezza और Grand Vitara को पेश करने के बाद, Maruti Suzukiअब 2023 में देश में दो नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Auto Expo 2023 में नए SUV EV कॉन्सेप्ट के साथ 2 ब्रांड न्यू SUV पेश करने की अनाउंसमेंट की है। इसके अलावा, इवेंट में WagonR फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप और मौजूदा मॉडल्स के नए वर्जन भी पेश किए जाएंगे। Also Read - Maruti Suzuki Jimny 5-Door भारत में Auto Expo 2023 में हुई पेश, जानें इसमें क्या है खास
Upcoming Maruti SUV 2023 के मिड तक देश में सेल के लिए उपलब्ध होंगी। दूसरी ओर, EV SUV कॉन्सेप्ट बेस्ड मॉडल 2025 की शुरुआत में आएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में… Also Read - Maruti EVX: Auto Expo 2023 में दिखी मारुति की Electric SUV, रेंज देगी तगड़ी
MARUTI JIMNY 5-DOOR
नई जिम्नी 2023 Auto Expo में एंट्री करेगी। इसे 2023 के मिड तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जिम्नी का नया 5-डोर मॉडल 300 मिमी लंबे वीलबेस पर चलेगा। SUV की लंबाई 3850mm होगी, जो 3-डोर सिबलिंग से 300mm लंबी है। Also Read - Maruti Jimny 5-Door भारत में 2023 Auto Expo में करेगी एंट्री, जानें SUV की 5 खास बातें
JIMNY 5-DOOR SUV का ट्रायल प्रोडक्शन कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें 1.5L K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे Suzuki की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन 102bhp की पावर और 130Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे।
MARUTI BALENO CROSS
YTB कोडनेम वाली नई Maruti SUV Coupe अप्रैल 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे NEXA प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। यह Tata Punch, Renault Kiger और Nissan Magnite से मुकाबला करेगी। SUV कूप का डिजाइन Suzuki के Futuro-e कॉन्सेप्ट से इंसपायर्ड होगा, जिसे 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।
नई SUV को दो इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा। इनमें से एक 1.2L NA पेट्रोल और दूसरा 1.0L बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे।
MARUTI YY8 EV SUV
इस Electric SUV को मारुति सुजुकी और टोयोटा मिलकर तैयार करेंगे। ईवी का प्रोडक्शन मॉडल जनवरी-फरवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसे भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए सुजुकी की गुजरात फैसिलिटी में बनाया जाएगा। नए मॉडल की लंबाई 4.2 मीटर से अधिक होगी और इसका वीलबेस 2,700mm होगा। इसे टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और डेवलप किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक YY8 कॉन्सेप्ट बेस्ड SUV को दो बैटरी पैक – 48kWh और 59kWh के साथ पेश किया जाएगा। इनमें से पहला लगभग 400 किमी की रेंज और दूसरा लगभग 500 किमी तक की रेंज दे सकता है। यह टू-वील-ड्राइव और ऑल-वील-ड्राइव लेआउट दोनों में आएगी।