Amazon Fab Phones Fest Sale Offers: Amazon पर 22 मार्च से Fab Phones Fest सेल (Sale) की शुरुआत हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इस सेल के लिए माइक्रो पेज लाइव कर दिया है। यह सेल 22 मार्च से लेकर 25 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। इस सेल में Samsung, Xiaomi, OnePlus समेत कई ब्रांड्स के Top Selling Smartphones और Accessories पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। Also Read - iPhone 12 और iPhone 12 Mini का नया वेरिएंट लॉन्च, साथ में आया AirTag
इस सेल में मिलने वाले ऑफर (offers) के बारे में ई-कॉमर्स कंपनी ने फिलहाल खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माइक्रो पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सेल में नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर्स के अलावा बैंक के भी एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिलेंगे। Amazon पर डील्स के बारे में जानकारी कल यानी 19 मार्च को दिन के 12 बजे रिवील की जाएगी। Also Read - Apple iPad Pro 2021 हुआ लॉन्च, मिलेगा LED डिस्प्ले और 5G नेटवर्क का सपोर्ट
इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा अतिरिक्त बेनिफिट्स
Redmi Note 9 Pro: इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत XX,999 रुपये मेंशन की गई है। एक्सचेंज के साथ फोन की खरीद पर X,XXX रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। यह फोन फिलहाल 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। सेल में इसकी कीमत और कम हो सकती है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10T Pro पर तगड़ा Discount
Xiaomi Redmi 9A: यह स्मार्टफोन फिलहाल 6,799 रुपये में मिल रहा है। Fab Phones Fest सेल में यह फोन 6,X99 रुपये में मिलेगा। इसके फीचर की बात करें तो यह 5,000mAh की बैटरी और 6.53 इंच के बड़े डिस्प्ले में आता है।
Redmi 9 Prime: Xiaomi का यह स्मार्टफोन 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है। इस फोन को सेल में 9,XX9 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। फोन को एक्सचेंज के साथ खरीदने पर X,XXX रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो यह MediaTek Helio G80 ऑक्टाकोर गेमिंग प्रोसेसर और 5,020mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
Samsung Galaxy M21: यह स्मार्टफोन फिलहाल 13,999 रुपये में मिलता है। इस सेल में इसे XX,999 रुपये में खरीद सकेंगे। साथ ही, एक्सचेंज के साथ इसकी खरीद पर X,XXX रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो यह 48MP कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
OnePlus 8T, Redmi Note 9 Pro Max, Samsung Galaxy M31s, Redmi Note 9 पर शानदार नो-कॉस्ट EMI ऑफर दिया जाएगा। यही नहीं, iPhone 12 Mini, Samsung Galaxy M51, Mi 10i 5G, OnePlus 8 Pro, Samsung Galaxy M31s, OnePlus Nord 5G, OPPO A31 पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाएंगे।
You Might be Interested
8999
54999
44999
20499
- 5G
- Amazon Fab Phones Fest
- EMI
- Galaxy
- iPhone
- iPhone 12
- MediaTek
- MediaTek Helio G80
- Mi 10i
- OnePlus
- OnePlus 8
- OnePlus 8 Pro
- OnePlus 8T
- OnePlus Nord
- Redmi
- Redmi 9
- Redmi 9 Prime
- Redmi 9A
- Redmi Note
- Redmi Note 9
- Redmi Note 9 Pro
- Samsung
- Samsung Galaxy
- Samsung Galaxy M21
- Samsung Galaxy M31s
- Samsung Galaxy M51
- Smartphones
- Xiaomi