Amazon India पर 19 जनवरी 2020 से Amazon Great Indian Sale (अमेजन ग्रेट इंडियन सेल) शुरू होने वाली है। यह सेल 19 जनवरी से 22 जनवरी 2020 तक चलेगी। Amazon India अपने प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 12 घंटे पहले एक्सेस देगा। यानी अमेजन के प्राइम मेंबर्स के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन सेल 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। Amazon Great Indian Sale के दौरान स्मार्टफोन के अलावा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक, होम और किचन अप्लायंसेज, टीवी पर भी डील्स मिलेंगी। हम आपको यहां Amazon Great Indian Sale के दौरान मिलने वाली डील्स के बारे में बता रहे हैं।
Amazon Great Indian Sale के दौरान आप SBI के क्रेडिट कार्ड और EMI के जरिए पेमेंट करने से 10 पर्सेंट इंस्टेंट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा सेल के दौरान यूजर्स नो कॉस्ट EMI भी करवा सकते हैं। यह ऑफर Bajaj Finserv EMI card, Amazon Pay ICICI Credit card और चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको यहां डील में मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - अमेजन ग्रेट इंडियन सेल (Amazon Great Indian Sale)19 जनवरी 2020 से होगी शुरू, इस कार्ड से मिलेगा 10 पर्सेंट डिस्काउंट
OnePlus 7T
सेल के दौरान OnePlus 7T को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा। आप इस स्मार्टफोन को 9 महीने की नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48मेगापिक्सल का है। फोन में स्नैपड्रैगन 855+ एसओसी है। Also Read - फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2 नवंबर से होगी शुरू
Features | OnePlus 7T |
---|---|
Price | 37999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 855+ |
OS | Android 10 |
Display | Fluid AMOLED-6.55-inch-FHD+ |
Internal Memory | 8GB RAM + 128GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 12MP + 16MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 3,800mAh battery |
Samsung Galaxy M30s
सेल में Galaxy M30s को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। आप इस स्मार्टफोन को 6 महीने की नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48मेगापिक्सल का है। फोन में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Features | Samsung Galaxy M30s |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Exynos 9611 |
OS | Android 9 Pie with OneUI |
Display | 6.4-inch FHD+ |
Internal Memory | up to 128GB, up to 6GB RAM |
Rear Camera | Triple – 48MP+5MP+8MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 6000mAh |
Redmi Note 8 Pro
Redmi Note 8 Pro को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को एक्सचेंज करवाने पर 1000 रुपये का ऑफ मिल रहा है। कंपनी ने फोन में Mediatek G90T SoC के साथ एंड्रॉइड 9 पाई का फीचर दिया है।
Features | Redmi Note 8 Pro |
---|---|
Price | 14999 |
Chipset | Mediatek G90T SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.53-inch FHD+ |
Internal Memory | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 4,500mAh |
Vivo V20
सेल में Vivo V20 को 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 675 SoC के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 16मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में आपको 5000mAh बैटरी मिल रही है।
Features | Vivo U20 |
---|---|
Price | 10990 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 675 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.53-inch FHD+ |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 16MP + 8MP + 2MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 5000mAh |
Samsung Galaxy M30
Samsung Galaxy M30 को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसमें 6.4इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन दी है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16मेगापिक्सल का कैमरै और 6000mAh की बैटरी दी गई है।
Features | Samsung Galaxy M30 |
---|---|
Price | 9999 |
Chipset | Exynos 7904 |
OS | Android Oreo |
Display | Super AMOLED-6.4-inch full HD+ |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 13MP + 5MP + 5MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 5,000mAh |