ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर चल रही Vivo Carnival का आज आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान Vivo अपने कई सारे पॉपुलर स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर आयोजित इस Vivo Carnival सेल के दौरान Vivo Z1 Pro, Vivo U10 और Vivo Z1x स्मार्टफोन पर शानदार डील्स मिल रही हैं। फ्लिपकार्ट पर Vivo Carnival सेल 5 फरवरी को शुरू हुई थी जो कि आज 7 फरवरी रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। यहां हम आपको Flipkart Vivo Carnival सेल के दौरान मिल रही डील्स के बारे में बता रहे हैं। Also Read - MWC 2020 : ओप्पो 22 फरवरी को लॉन्च करेगी Oppo Find X2 स्मार्टफोन
Vivo Z1 Pro
Vivo Z1 Pro स्मार्टफोन को Flipkart पर चल रही Vivo Carnival सेल के दौरान 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वीवो ने इस फोन को भारत में 15,990 रुपये में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.53-इंच की Full HD+ डिस्प्ले, Snapdragon 712 SoC, 4GB या 6GB RAM और 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज दी है। इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (16 + 8 + 2 मेगापिक्सल) और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। Also Read - MWC 2020 : Realme पेश कर सकता है 5G सपोर्टेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Vivo Z1x
Flipkart पर चल रही Vivo Carnival सेल के दौरान Vivo Z1x स्मार्टफोन को 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।वीवो ने इस फोन को भारत में 18,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फिलहाल सेल के दौरान इस स्मार्टफोन का 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Also Read - Huawei P40, P40 Pro और P40 Lite स्मार्टफोन 26 मार्च को होंगे लॉन्च
Vivo U10
Vivo U10 स्मार्टफोन को Flipkart पर चल रही Vivo Carnival सेल के दौरान 8,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इस फोन के 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 3GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 9,490 रुपये और 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपेय में खरीदा जा सकता है।
Features | Vivo Z1 Pro | Vivo Z1x | Vivo U10 |
---|---|---|---|
Price | 14990 | 16990 | 8990 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 712 octa-core | Qualcomm Snapdragon 712 | Snapdragon 665 SoC |
OS | Android 9 Pie with Funtouch OS 9 | Android 9 Pie | Android 9 Pie |
Display | 6.53-inch Full HD+, 19.5:9 aspect ratio-1080 x 2340 pixels | Super AMOLED-6.38-inch -Full HD+ | 6.35-inch HD+ |
Internal Memory | 4GB of RAM with 64GB storage | 6GB RAM + 64GB storage | 3GB RAM + 32GB |
Rear Camera | 16MP + 8MP + 2MP | Triple – 48MP + 8MP + 2MP | Triple – 13MP + 8MP + 2MP |
Front Camera | 32MP | 32MP | 8MP |
Battery | 5000mAh | 4,500mAh | 5,000mAh |