Moto Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत घटा दी है। लॉन्च के बाद से अब तक Moto Razr की कीमत में 50 हजार रुपये की भारी कटौती हो चुकी है। नई कीमत Motorola India की वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। Moto Razr को इंडियन मार्केट में मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। Also Read - Moto E7 Power Review in Hindi: कम कीमत में डेली यूज वाला दमदार स्मार्टफोन
Moto Razr price in india
Moto Razr को भारतीय बाजार में 1,24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद अब यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 74,999 रुपये में मिल रहा है। इस तरह लॉन्च के बाद से अब तक, इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का दाम 50 हजार रुपये कम हो चुका है। Also Read - Moto Razr 5G की कीमत हुई कम, सस्ते में मिलेगा फोल्डेबल 5G फोन
Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Moto Razr के फीचर्स
Moto Razr में 6.2 इंच फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है। हिन्ज मैकेनिज्म की मदद से इसकी स्क्रीन बीच से मुड़ती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में ऊपर एक क्विक-व्यू एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले बिना फोन को ओपन किए यूजर्स को सेल्फी लेने, ई-मेल पढ़ने, नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्ले करने और गूगल असिस्टेंट को यूज करने जैसी सुविधाएं देता है। फोन के दोनों डिस्प्ले (मुड़ने वाला और ऊपर वाला) पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
Moto Razr में 16 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके साथ लेजर ऑटोफोकस, नाइट विजन मोड और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
मोटोरोला का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 9.0 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया है। Moto Razr में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलते हैं।
हाल में आया मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन
Motorola ने हाल में इंडियन मार्केट में Moto E7 Power लॉन्च किया है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी सेल 26 फरवरी से शुरू होगी। Moto E7 Power को Flipkart से खरीदा जा सकेगा।