Motorola G8 Power Lite आज 7 अगस्त 2020 को दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए आएगा। फोन की यूएसपी कम कीमत में कई आकर्षक फीचर्स हैं। इस फोन में 5000mAh बैटरी, 4 जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही फोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है, जो इसे एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बनाता है। फोन के साथ आपको कुछ सेल ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे इस स्मार्टफोन को आप और सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। हम आपको यहां Moto G8 Power Lite के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, सेल ऑफर्स और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले 5 धांसू स्मार्टफोन: Samsung, xiaomi और मोटोरोला ये हैं ऑप्शन
Thank you, India.💚
The all-new Moto g8 power lite was sold out in less than 20 seconds and we are humbled by your overwhelming response. The #UltimatePower will return soon. Till then, stay tuned! pic.twitter.com/19ifu5MS8p Also Read - Moto E6s Review : बजट सेगमेंट में मोटोरोला की नई उम्मीद— Motorola India (@motorolaindia) May 29, 2020
Moto G8 Power Lite Price India and sale offers
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट में आता है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन 9,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Arctic Blue और Royal Blue दो रंग में उपलब्ध है। फोन को फ्लिपकार्ट से 1,111 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट अनलिमिटिड कैशबैक मिल रहा है।
Moto G8 Power Lite Specifications
Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा लेंस दिया गया है। इसके अतिरिक्त फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गाय है और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो नॉच में लगा हुआ है। स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित Motorola स्किन पर काम करता है।Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर MediaTek Helio P35 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में मोटोरोला ने 5000mAh की बैटरी दी गई है।
यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन में 10 वॉच का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Bluetooth v4.2, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS/A-GPS, Micro-USB port, और 3.5mm audio jack दिया गया है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.5-inch का HD+ (720×1,600 pixels) IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, ये स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर पर काम करता है। डिवाइस के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Features | Motorola Moto G8 Power Lite |
---|---|
Price | 9999 |
Chipset | MediaTek Helio P35 |
OS | Android Pie 9.0 |
Display | IPS TFT LCD-6.5″ Max Vision Display-HD+ (720×1600) | 269 ppi |
Internal Memory | 4 GB RAM + 64 GB Storage |
Rear Camera | 16MP +2MP + 2MP |
Front Camera | 8-megapixel front camera |
Battery | 5000 mAh |