Motorola G8 Power Lite आज 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे Flipkrat पर सेल के लिए आएगा। कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन है। इस फोन में आपको 5000mAh बैटरी, कुल 4 कैमरा जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। फोन में इसके अलावा 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज भी मिल रही है। मोटोरोला के इस फोन को Arctic Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन को हम आपको यहां स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - मोटोरोला भारत में इस दिन लॉन्च करेगा अपना धांसू स्मार्टफोन, OnePlus 8 Pro को देगा टक्कर
Thank you, India.💚
The all-new Moto g8 power lite was sold out in less than 20 seconds and we are humbled by your overwhelming response. The #UltimatePower will return soon. Till then, stay tuned! pic.twitter.com/19ifu5MS8p Also Read - 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले 5 धांसू स्मार्टफोन: Samsung, xiaomi और मोटोरोला ये हैं ऑप्शन— Motorola India (@motorolaindia) May 29, 2020
Motorola G8 Power Lite Price In India and sale offers
Motorola G8 Power Lite को दोपहर 12 बजे 9,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को 1,056 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card और Axis Bank Buzz Credit Card से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इसके साथ 6 महीने का यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
Motorola G8 Power Lite Features and Specifications
Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा लेंस दिया गया है। इसके अतिरिक्त फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गाय है और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया है, जो नॉच में लगा हुआ है। Moto G8 Power Lite Android Pie पर आधारित Motorola स्किन पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5-inch का HD+ (720×1,600 pixels) IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, ये स्मार्टफोन 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है।
Motorola G8 power lite स्मार्टफोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर पर काम करता है। डिवाइस के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। फोन में 10 वॉच का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Bluetooth v4.2, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS/A-GPS, Micro-USB port, और 3.5mm audio jack दिया गया है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Features | Motorola Moto G8 Power Lite |
---|---|
Price | 9499 |
Chipset | MediaTek Helio P35 |
OS | Android Pie 9.0 |
Display | IPS TFT LCD-6.5″ Max Vision Display-HD+ (720×1600) | 269 ppi |
Internal Memory | 4 GB RAM + 64 GB Storage |
Rear Camera | 16MP +2MP + 2MP |
Front Camera | 8-megapixel front camera |
Battery | 5000 mAh |