HMD Global के स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया के तीन स्मार्टफोन Nokia 4.2, Nokia 6.2 और Nokia 7.2 अमेजन इंडिया पर लिमिटेड समय के लिए कम कीमत में बेचे जा रहे हैं। यह डील्स लिमिटेड समय के लिए मिल रही है। ग्राहक इन फोन की खरीदते समय Axis बैंक के कार्ड इस्तेमाल कर या EMI ट्रांजेक्शन करने पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा कार्ड के जरिए नो-कॉस्ट EMI भी करा सकते हैं। Also Read - Nokia 2.3 भारत में ड्यूल रियर कैमरा,4,000mAh बैटरी के साथ 8,199 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस
Nokia 4.2
Nokia 4.2 फोन को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 9,499 रुपये में लिस्ट किया हुआ है और अमेजन पर ग्राहक इस फोन को ग्राहक 6,975 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके आगे ग्राहक Axis बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर या EMI करवाने पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की इफेक्टिव कीमत 6,225 रुपये हो जाती है। बता दें कि यह डिस्काउंट केवल फोन के ब्लैक कलर ऑप्शन पर मिल रहा है। Also Read - Nokia TV को आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर खरीदने का मौका, ये है कीमत और सेल ऑफर्स
Features | Nokia 4.2 |
---|---|
Price | 10990 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 439 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 5.71-inch HD+-1520 x 720 pixels |
Internal Memory | 3GB RAM + 32GB storage |
Rear Camera | 13MP + 2MP |
Front Camera | 8MP |
Battery | 3,000mAh |
Nokia 6.2
Nokia 6.2 को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 15,999 रुपये में लिस्ट किया हुआ है। हालांकि Amazon पर यह फोन 13,362 रुपये (Ice कलर ऑप्शन) में लिस्ट किया गया है। इसके आगे ग्राहक Axis बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर या EMI करवाने पर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की इफेक्टिव कीमत 12,612 रुपये हो जाती है।
Features | Nokia 6.2 |
---|---|
Price | 15999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 636 SoC |
OS | Android 9 Pie |
Display | 6.3-inch FHD+ |
Internal Memory | 32GB/ 64GB/ 128GB storage, 3GB/ 4GB RAM |
Rear Camera | Triple – 16MP+5MP+8MP |
Front Camera | 8MP |
Battery | 3500mAh |
Nokia 7.2
Nokia 7.2 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर 18,599 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन अमेजन से ग्राहक इसे 15,540 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन में यह फोन 16,290 रुपये (Charcol कलर, 4GB रैम) में लिस्ट किया गया है। इसके ऊपर ग्राहक Axis बैंक का कार्ड इस्तेमाल कर या EMI ट्रांजेक्शन कर 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं।
Features | Nokia 7.2 |
---|---|
Price | 18599 |
Chipset | Snapdragon 660 SoC |
OS | Android Pie |
Display | 6.3-inch Full HD+ |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 5MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 3,500mAh |