पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च हुए मिड बजट रेंज वाले स्मार्टफोन को आज Amazon.in पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। दो दिनों की बैटरी वाले Nokia 5.3 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को भारत में 1 सितंबर को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब इसे एक बार फिर से Amazon.in पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। Also Read - New Guidelines For Digital Media: Social Media और OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार का बड़ा फैसला, नहीं चलेगी मनमानी
Nokia 5.3 is ready for you. We are now Amazon’s choice too. Buy now, https://t.co/9FqIM57jHv pic.twitter.com/I7J5OXYKYg Also Read - 108MP कैमरा, 8GB RAM और 33W Fast Charging वाले Xiaomi Mi 10i 5G पर Amazon Sale में Discount, Rs 1067 EMI पर खरीदने का मौका
— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) September 4, 2020 Also Read - 6000mAh बैटरी, 6GB तक RAM और 48MP कैमरा वाले Xiaomi Redmi 9 Power को सस्ते में खरीदें, Amazon Sale में मिल रहा Offer
कीमत और ऑफर्स
Nokia 5.3 के बेस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, फोन के 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन चारकोल और स्यान कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Amazon India इस स्मार्टफोन की खरीद पर 5 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। हालांकि, ये ऑफर HSBC कैशबैक कार्ड पर मिलेगा। इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 11,800 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
फीचर्स
इस मिड बजट रेंज के स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.55 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 20:9 दिया गया है। फोन में टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन दिया गाय है। फोन के बैक में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Nokia 5.3 Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400GB तक बढ़ाई जा सकती है।
Nokia 5.3 4,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें 2 दिनों की बैटरी बैकअप मिलेगा। फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इन दो कैमरों के अलावा फोन में एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
Features | Nokia 5.3 |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.5-inch HD + -1600×720 |
Internal Memory | 4GB +64GB |
Rear Camera | 13 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP |
Front Camera | 8 MP front camera |
Battery | 4000 mAh |