OnePlus 8T स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च से पहले कई जानकारी सामने आ चुकी है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
यह स्मार्टफोन कंपनी का अब तक का सबसे फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च होना है। OnePlus 8T के लॉन्च से पहले कंपनी ने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की कीमतों में कटौती कर दी है। Also Read - OnePlus 9 Lite भारत में इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च, जानिए इसकी खास बातें
OnePlus 8 Pro Price Cut
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन की कीमतों में कंपनी ने करीब 7200 रुपये तक की कटौती की है। OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन का 12GB+256GB वेरिएंट को कटौती के अब 899 डॉलर (करीब 66,200 रुपये) का खरीदा जा सकता है। Also Read - OnePlus Band की पहली सेल , Amazon से इतने रुपये में खरीद सकते हैं आप
कंपनी ने लॉन्च प्राइस से कीमत 100 डॉलर (करीब 7200 रुपये) कम कर दी है। इसके साथ ही इस 8GB RAM वेरिएंट को 799 डॉलर (करीब 58,800 रुपये) खरीदा जा सकता है। इसे 899 डॉलर (करीब 66,200 रुपये) में लॉन्च किया था।
OnePlus 8 Price Cut
इसके साथ ही OnePlus 8 स्मार्टफोन का 8+128GB वेरिएंट को 699 डॉलर (करीब 51,500 रुपये) में लॉन्च किया था जिसे अब 599 डॉलर (करीब 44,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन ग्लेशियर ग्रीन कलर में ही इस कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ ही 12GB+256GB वेरिएंट को अब 699 डॉलर (करीब 51,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसे 799 डॉलर (करीब 58,800 रुपये) में लॉन्च किया था। वनप्लस ने इंडियन मार्केट में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है। फिलहाल यह कटौती ग्लोबल मार्केट में की है।
OnePlus 8T अगले महीने 14 अक्टूबर को लॉन्च होना है। लॉन्च से पहले OnePlus 8T स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुकी है। अपकमिंग OnePlus 8T स्मार्टफोन को वार्प चार्ज 65 (Warp Charge 65) के साथ लॉन्च करेगी। OnePlus का दावा है कि Warp Charge 65 की मदद से OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन में दी गई 4500mAh की बैटरी को महज 39 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही OnePlus 8T स्मार्टफोन में 6.55-इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाली होगी।
You Might be Interested
54999
44999