OPPO F17 Pro का नया 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon India पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी कई तरह के डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर कर रही है। इस मिड बजट स्मार्टफोन को पिछले ही महीने लॉन्च किया गया है। पहले इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिल रहे आकर्षक कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में। Also Read - LG K42 बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें हैं 5 कैमरे और 4000mAh बैटरी
कीमत और ऑफर्स
OPPO F17 Pro के 6GB RAM + 128GB की कीमत 17,990 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन्स- नेवी ब्लू, क्लासिक सिल्वर और डायनैमिक ऑरेंज में आता है। Amazon India पर Amazon Pay से पेमेंट करने वाले यूजर्स को फ्लैट 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड धारकों को EMI पर 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। डिवाइस की खरीद पर 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI दिया जा रहा है। साथ ही, फोन के साथ 70 प्रतिशत का अश्योर्ड बायबैक ऑफर किया जा रहा है। F17 Pro की खरीद के साथ बंडल्ड ऑफर में Enco W51 ईयरबड्स भी दिया जा रहा है। Also Read - Redmi 9 Prime 5020mAh बैटरी, 5 कैमरा फोन Amazon Sale से सिर्फ ₹1,583 की EMI में खरीदें
फीचर्स
फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.43 इंच के FHD रिजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के स्क्रीन का रिजोल्यूशन 2400 x 1800 पिक्सल है। फोन MediaTek Helio P95 SoC पर काम करता है। फोन 8GB तक RAM और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को 256GB तक एक्सटेंड की जा सकती है। Also Read - Wireless Earphones Under Rs 1000 : Flipkart और Amazon पर 1 हजार से कम में मिल रहे हैं ये शानदार वायरलेस ईयरफोन्स
OPPO F17 Pro के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल सेंसर, 2MP का मोनो कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP +2MP का ड्यूल कैमरा दिया गया है। फोन ColorOS 7.1 पर आधारित Android 10 पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,015mAh की बैटरी दी गई है।
Features | Oppo F17 Pro |
---|---|
Price | 22990 |
Chipset | MediaTek Helio P95 |
OS | ColorOS 7.2 based on Android 10 |
Display | 16.34cm / 6.43″-2400*1080 |
Internal Memory | 8GB +128GB |
Rear Camera | 48MP Main Camera + 8MP Wide-Angle Camera + 2MP Mono Camera + 2MP Mono Camera |
Front Camera | 16MP Front Main Camera + 2MP Front Depth Camera |
Battery | 4015mAh |