Realme ने आज भारत में अपना एक और बजट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने आज भारतीय मार्केट में Realme 5s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Realme 5 का अपग्रेडिड स्मार्टफोन है। इस फोन की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। Realme 5s को जिस रेंज में पेश किया है उस हिसाब से इसकी सीधी टक्कर Samsung Galaxy M30 और Xiaomi Redmi Note 8 से होगी। हम आपको यहां इन स्मार्टफोन में कंपेरिसन बता रहे हैं।
Realme 5s vs Redmi Note 8 vs Galaxy M30: Display
Realme 5s को 6.5-inch HD+ (720 x 1600 pixels) के साथ पेश किया गया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन दिया गया है।Redmi Note 8 में 6.3-inch LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल्स का है। इस फोन की स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं Galaxy M30 में 6.4-inch full HD+ display दिया गया है।
Realme 5s vs Redmi Note 8 vs Galaxy M30: Chipset, RAM, storage and Price
Realme और Redmi फोन Qualcomm’s Snapdragon 665 चिपसेट दिया गया है। Realme 5s को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज (9,999 रुपये) के साथ पेश किया गया है। इसका एक वेरिएंट 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज (10,999 रुपये) के साथ आता है। Redmi Note 8 को भारत में 4GB + 64GB (9,999 रुपये) और 6GB + 128GB (12,999 रुपये) स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy M30 फोन 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज (9,999 रुपये) ऑप्शन के साथ आता है। इसका एक वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज (12,499 रुपये) के साथ आता है। इसका हाई एंड वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। तीनों फोन में माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
Realme 5s vs Redmi Note 8 vs Galaxy M30: Camera
Realme 5s में कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेटअप (48MP+8MP+2MP+2MP) दिया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 13मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Xiaomi’s Redmi Note 8 के बैक में भी चार कैमरा (48MP+8MP+2MP+2MP) दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13मेगापिक्सल का कैमरा है। Galaxy M30 में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (13MP+5MP+5MP) दिया है। सेल्फी के लिए 16मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Realme 5s vs Redmi Note 8 vs Galaxy M30: Battery, software
Samsung Galaxy M30 और Realme 5s स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी के साथ आते हैं। वहीं Redmi फोन को 4000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। Galaxy M30 फोन 15W फास्ट चार्ज के साथ आता है।
Features | Samsung Galaxy M30 | Xiaomi Redmi Note 8 | Realme 5s |
---|---|---|---|
Price | 9999 | 9999 | – |
Chipset | Exynos 7904 | Qualcomm Snapdragon 665 SoC | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
OS | Android Oreo | Android 9 Pie with MIUI | Android 9 Pie |
Display | Super AMOLED-6.4-inch full HD+ | 6.3-inch FHD+ | 6.5-inch HD+ |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage | 4GB RAM + 64GB storage | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 13MP + 5MP + 5MP | Quad – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP | 48MP +8MP + 2MP +2MP |
Front Camera | 16MP | 13MP | 13MP |
Battery | 5,000mAh | 4,000mAh | 5,000mAh |