चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme का बजट स्मार्टफोन Realme 6i आज सेल पर उपलब्ध होगा। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart और Realme ऑफिशियल वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे सेल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Realme 6i स्मार्टफोन के पहली सेल ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं। Also Read - Flipkart Sale: 64MP कैमरा, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी वाले Realme 7i को Rs 411 EMI पर खरीदें
Realme 6i : Price and Sale Offers
Realme 6i स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 6GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मॉडल को 14,999 रुपये में पेश किया गया है। सेल ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड और Axis Bank बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के साथ Google Nest Mini Charcoal को 1999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन मात्र 1445 रुपये की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। Also Read - Realme ने लॉन्च किया एक और किफायती स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी
Realme 6i के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसमें ऑटो स्विच फंक्शन का विकल्प भी मिलता है। जिससे स्मार्टफोन ऑटोमेटिक 60Hz और 90Hz के बीच आवश्यक्ता के मुताबिक टॉगल कर सकता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। Also Read - Fliplart Sale: 3 GB RAM, 5000mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला POCO C3, सिर्फ Rs 337 EMI पर खरीद सकते हैं
इसका डिजाइन बहुत हद तक रियमली 6 जैसा ही है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio G90T चिपसेट पर काम करता है। यह एक गेमिंग ओरियंटेड प्रोसेसर है, जो पहले रियलमी 6 और रेडमी नोट 8 प्रो में देखा जा चुका है। यह फोन दो रैम वेरिएंट – 4जीबी और 6जीबी में लॉन्च हुआ है।
हालांकि दोनों ही वेरिएंट में 64 जीबी का स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की चार्जिंग के साथ आती है। हालांकि फोन की कीमत कम रखने के लिए कंपनी ने इसमें 20 वॉट का चार्जर दिया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियमली यूआई पर काम करता है।
Features | Realme 6i |
---|---|
Price | 12999 |
Chipset | Helio G90T Processor |
OS | realme UI Based on Android 10 |
Display | 16.5cm (6.5”) Fullscreen-2400×1080 FHD+ |
Internal Memory | 4GB + 64GB |
Rear Camera | 48MP Ultra high-resolution wide-angle camera + 8MP Ultra wide-angle lens + B&W Portrait lens + 2MP Macro lens + |
Front Camera | 16MP Front Camera |
Battery | 4300mAh |