Realme का लेटेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन Realme 7 आज एक बार फिर सेल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी का लेटेस्ट Realme 7 को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट realme.com पर दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। Also Read - Flipkart Sale: 64MP कैमरा, 4GB रैम और 5000mAh बैटरी वाले Realme 7i को Rs 411 EMI पर खरीदें
Realme 7 स्मार्टफोन Mediatek Helio G95 चिपसेट के साथ आने वाला बजट गेमिंग स्मार्टफोन है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स और फोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं। Also Read - Realme ने लॉन्च किया एक और किफायती स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी
Realme 7 : Price and Sale Offers
Realme 7 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस मॉडल 6GB रैम + 64GB स्टोरेज को 14,999 रुपए और टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल को 16,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। Realme 7 स्मार्टफोन को खरीदने पर बायर्स को 299 रुपये प्रति वर्ष में डिस्कवरी प्लस का दो साल सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। Also Read - Fliplart Sale: 3 GB RAM, 5000mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला POCO C3, सिर्फ Rs 337 EMI पर खरीद सकते हैं
Realme 7 के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन को 6.5 इंच के फुल HD+ IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz सैम्प्लिंग रेट वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल दिया गया है। Realme 7 को कंपनी ने MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जो कि 8GB तक RAM को सपोर्ट करता है।
फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये 64MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आता है। इसमें 64MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फोन में 2MP का प्रोट्रेट और 2MP का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 7 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, इसमें 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है। फोन में USB Type C चार्जिंग जैक और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। ये Android 10 पर आधारित Realme UI पर रन करता है। फोन में सिक्युरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Features | Realme 7 |
---|---|
Price | 14999 |
Chipset | Helio G95 Gaming Processor |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 16.5cm (6.5”) Fullscreen-2400×1080 FHD+ |
Internal Memory | 6GB + 64GB |
Rear Camera | 64MP Primary Camera, 8MP Ultra wide-angle lens, Macro lens, B&W Portrait Lens |
Front Camera | Sony 16MP Wide-angle Camera |
Battery | 5000mAh |