Realme X7 5G स्मार्टफोन पहली बार सेल पर आ रहा है। यह भारत में मौजूद सबसे कम कीमत वाला 5G स्मार्टफोन है। इस डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ-साथ 64MP का मुख्य कैमरा मिलता है। यानी यह फोन कैमरा के मामले में दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में AMOLED भी मिलती है। फोन को Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर बैंक ऑफर और Discount मिल रहे हैं। Also Read - Realme 8, Realme 8 Pro के फीचर्स हुए लीक, मिलेगा 108MP का कैमरा और बहुत कुछ
Realme X7 5G Sale और Offer
रियलमी X7 की Sale दोपहर 12 बजे (12 फरवरी) शुरू होगी। इस सस्ते 5G फोन को Flipkart.com के साथ-साथ रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। पहली सेल में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2 हजार रुपये का Discount मिलेगा, यह ऑफर रियलमी की वेबसाइट पर मिल रहा है। वहीं, Axis Bank Credit और Debit Cards पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ में No cost EMI और स्टैंडर्ड EMI के ऑप्शन भी मिलेंगे। Also Read - Flipkart Sale: Realme C11 से Realme Narzo 30A तक, 10 हजार से कम में खरीदें ये स्मार्टफोन
स्पेसिफिकेशन्स
Realme X7 में 6.43-Inch का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। चूंकि यह स्मार्टफोन एमोलेड पैनल के साथ आता है, इसलिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 800U 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसे दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट Flipkart, Realme.com पर उपलब्ध होंगे। Also Read - 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा और 4GB RAM वाले Realme Narzo 30A पर Discount, Flipkart Sale में ऐसे करें बचत
इस सस्ते 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मुख्य कैमरा 64MP का है। इसके अतिरिक्त 8MP और 2MP के दो अन्य सेंसर मिलते हैं। सेल्फी कैमरा 16MP का है। स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 50W SuperDart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, हालांकि इसमें चार्जर 65W का मिलता है।
प्राइस
यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है। Realme X7 5G के 6GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+128GB वाले वेरिएंट का दाम 21,999 रुपये है। फोन दो रंग- Nebula और Space Silver में आता है।