Realme X7 Pro स्मार्टफोन खरीदने का आज मौका है। इस 5G स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। सेल के दौरान Realme X7 Pro 5G पर फ्लिपकार्ट कुछ ऑफर भी दे रहा है। रियलमी ने इस महीने की शुरुआत में इस 5जी फोन को लॉन्च किया था। इसमें 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4500mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं। आइए आपको Realme X7 Pro की कीमत, सेल, ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं। Also Read - भारत से पहले इस देश में लॉन्च हो सकती है Realme 8 सीरीज, मिलेगा 108MP कैमरा
Realme X7 Pro price and offers
Realme X7 Pro स्मार्टफोन 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ सिर्फ एक वेरियंट में आता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट से यह फोन खरीदेंगे और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो 5 पर्सेंट कैशबैक मिलेगा। No cost EMI और स्टैंडर्ड EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। Realme X7 Pro को फ्लिपकार्ट के अलावा Realme India की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। Also Read - Flipkart Mobiles Bonanza Sale 7000 रुपये से कम में खरीदें ये टॉप 5 स्मार्टफोन
रियलमी X7 Pro की खूबियां
Realme X7 Pro में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच Super AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 1000 Plus प्रोसेसर के साथ 8 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। Also Read - Gionee Max Pro भारत में 1 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा बड़ी Screen
कैमरे की बात करें, तो रियलमी के इस 5जी स्मार्टफोन में पीछे की तरफ चार कैमरे मिलते हैं। इनमें मेन कैमरा 64MP का है। इसके साथ कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रा वाइड-ऐंगल लेंस, 2MP B&W पोर्टेट कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है।
Realme X7 Pro में 4500mAh की बैटरी है। यह 65W SuperDart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme X7 Series का यह स्मार्टफोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आता है, यानी इसमें आप दो 5G सिम कार्ड यूज कर सकते हैं।