Samsung Galaxy A21s की कीमत भारत में कम हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1 हजार रुपये की कटौती की है। मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। हालांकि इस फोन का 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले वाली कीमत यानी 16,499 रुपये में ही बेचा जा रहा है। इस स्मार्टफोन की यूएसपी क्वॉड रियर कैमरा, 5,000mAh बैटरी है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। हम आपको यहां इस फोन की प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - सैमसंग ने चोरी चुपके लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से कम है कीमत
#PriceDrop
New MOP#SamsungA21s (6/64) Rs.17499/-#SamsungA31 (6/64) Rs.20999/- pic.twitter.com/4M5jPqIGwG Also Read - सैमसंग Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को, Galaxy Note 20 और Galaxy Fold 2 स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) July 20, 2020
Samsung Galaxy A21s Price in India
Samsung Galaxy A21s के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 17499 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले यह स्मार्टफोन 18,499 रुपये में बेचा जा रहा था। अगर आप इस ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो आप इसे अमेजन और सैमसंग इंडिया साइट से खरीद सकते हैं। इसका 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A21s Features and Specifications
Samsung Galaxy A21s में 6.5-इंच की AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन HD+ है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस स्मार्टफोन में octa-core Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है जिसमें कंपनी ने 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही बैक पैनल में ही कंपनी ने फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। यह फोन Android 10 बेस्ड Samsung के लेटेस्ट OneUI पर रन करता है। सैमसंग ने इस फोन को 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया है। यह फोन 15W वायर्ड चार्ज को सपोर्ट करता है।
Features | Samsung Galaxy A21s |
---|---|
Price | 16499 |
Chipset | Exynos 850 |
OS | Android 10 based on One UI |
Display | Infinity-O Display-16.63cm (6.5″) -720 x 1600 (HD+) |
Internal Memory | 4GB + 64GB |
Rear Camera | 48MP Main + 8MP Ultra Wide + 2MP Macro + 2MP Depth |
Front Camera | 13.0 MP |
Battery | 5,000 mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
15999