Samsung Galaxy S20 FE (Fan Edition) को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट वाले Super AMOLED डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन को भारत में एक ही वेरिएंट 8GB RAM + 128GB के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला OnePlus 8 Pro, Mi 10T जैसे स्मार्टफोन्स से हैं। इस स्मार्टफोन की सेल 16 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। Also Read - Samsung Galaxy S21 FE 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट
Flipkart Big Billion Days Sale में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी कल यानि 9 अक्टूबर से इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा रही है। प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को 8,000 रुपये तक का बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है। आइए, जानते हैं ऑफर्स के बारे में। Also Read - Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां
प्री-ऑर्डर ऑफर्स
Samsung Galaxy S20 FE की कीमत 49,999 रुपये है। इसे कल यानि 9 अक्टूबर को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ कुछ आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। Samsung e-Store से इस स्मार्टफोन को बुक करने पर 4,000 रुपये का स्पेशल बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा अपग्रेड बोनस के तौर पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, HDFC बैंक के कार्ड धारकों को 4,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। Also Read - Samsung बंद कर रहा ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स? जानें क्या है वजह
स्पेसिफिकेशन्स
फोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.5 इंच के Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल (FHD+) है। फोन Exynos 990 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। फोन को पावर देने के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गई है। ये 25W की फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें वायरलेस चार्जिंग फीचर और वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है।
फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये ड्यूल पिक्सल कैमरा फीचर से लैस है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 12MP का दिया गया है। इसके अलावा फोन में 12MP और 8MP के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन के कैमरे की खास बात ये है कि ये 3X ऑप्टिकल और 30X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके सेल्फी कैमरे से भी 4K वीडियो रिकार्ड की जा सकती है।
Features | Samsung Galaxy S20 FE |
---|---|
Price | 49999 |
Chipset | Exynos 990 |
OS | Android 10 |
Display | AMOLED-6.5-inch-YES-Full-HD+ |
Internal Memory | 8GB + 128GB |
Rear Camera | 12MP+12MP+8MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4500mAh |