Vivo V19 की कीमत भारत में 4 हजार रुपये कम हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को भारत में मई में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसका एक स्टोरेज वेरिएंट 128जीबी और दूसरा वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने दोनों वेरिएंट की कीमत में 4 हजार रुपये की कटौती की है। मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉन ने ट्विट कर यह जानकारी दी है। हम आपको यहां Vivo V19 के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - वीवो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Vivo Y50, जानिए कितनी है कीमत
#PriceDrop#VivoV19 (8+128GB)
Old Mop: 27990
New Mop: 24990#VivoV19 (8+256GB)
Old Mop: 31990
New Mop: 27990 pic.twitter.com/SIqN76iD1c Also Read - भारत में लॉन्च होंगे वीवो के ये दमदार स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) July 28, 2020
Vivo V19 Price In india
Vivo V19 के 8जीबी रैम,128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को अब 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन 27,990 रुपये में मिल रहा था। वहीं इसका 8जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन 31,990 रुपये में बिक रहा है। इसके साथ ही ICICI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Vivo V19 Features and Specifications
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में 8 जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। हालांकि स्टोरेज में कंपनी ने दो विकल्प 128 जीबी और 256 जीबी दिया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10 पर काम करता है। कंपनी ने इस डिवाइस को दो वेरिएंट- पियानो ब्लैक और मिस्टिक सिल्वर में लॉन्च किया है। डिवाइस में ग्लास फिनिश वाला बैक पैनल मिलता है। पावर के लिए कंपनी ने 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह स्मार्टफोन 6 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मुख्य कैमरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक दो मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया है, जो 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।
Features | Vivo V19 |
---|---|
Chipset | Qualcomm Snapdragon 712 Mobile Platform |
OS | Funtouch OS 10 (based on Android 10) |
Display | LIV (E3) Super AMOLED-16.36cm (6.44”)-2400×1080 (FHD+) |
Internal Memory | 8GB and 128GB |
Rear Camera | 48-megapixel primary sensor, an 8-megapixel ultra wide sensor, a 2-megapixel macro lens and a 2-megapixel depth sensor |
Front Camera | 32MP+8MP |
Battery | 4500mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
27990