Xiaomi (शाओमी) ने हाल में Redmi 8A Dual का 64GB वेरिएंट पेश किया था, जो आज दोपहर 12 बजे Amazon India और Mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे रिटेल आउटलेट के जरिए भी खरीदा जा सकता है। इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस फोन को भारत में 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - MIUI 12: शाओमी, रेडमी, मी के किन डिवाइस को मिलेगा अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट
Also Read - Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: रेडमी नोट 9 प्रो से सस्ते में खरीद सकते हैं रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
Xiaomi Redmi 8A Dual: Price in India
Redmi 8A Dual 64 जीबी वेरिएंट 8,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 3 जीबी रैम मिल रही है। इसके अलावा 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 3GB RAM + 32GB स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Redmi 8A Dual: Specifications, features
Redmi 8A Dual स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 439 SoC चिपसेट दिया गया है। इस फोन के बैक में 12-MP Sony IMX 363 सेंसर दिया है। इसके साथ ही सेकेंडरी कैमरा सेसर 2-मेगापिक्सल का है। फ्रंट की बात करें तो यहां 8-MP AI सेल्फी कैमरा मिलता है। Redmi 8A Dual का फ्रंट और बैक कैमरा AI पोर्टेड मोड के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में USB Type-C पोर्ट और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में 6.22-इंच की डॉट नॉच डिस्प्ले दी है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इस डिस्प्ले का रेज्यूलेशन HD+ है जिसे Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में शाओमी को ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट दिया है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट दिया गया है। Redmi 8A Dual स्मार्टफोन Android 9 Pie OS के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में कंपनी ने वायरलैस FM रेडियो फीचर दिया है। इसके साथ ही स्पैश प्रूफ के लिए P2i कोटिंग दी गई है।