Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन की आज सेल है। फोन दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा। पिछले हफ्ते यह डिवाइस पहली बार सेल पर आया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 4 मार्च को दो अन्य वेरिएंट- Redmi Note 10 और Note 10 Pro Max के साथ लॉन्च किया था। रेडमी के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा रियर साइड में मिलता है। इस फोन का सीधा मुकाबला Realme Narzo 30 Pro और Samsung Galaxy F41 से है। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10T Pro पर तगड़ा Discount
Redmi Note 10 Pro Price In India
रेडमी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह कीमत फोन के 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM + 128GB का दाम 18,999 रुपये है। फोन Dark Night, Glacial Blue और Vintage Bronze कलर में आता है। इस फोन को Amazon.in, mi.com, Mi Home आदि से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है। Also Read - OPPO A74 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियां
स्पेसिफिकेशन्स
डुअल सिम सपोर्ट वाला Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन में 6.67-inch का full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट और 1,200 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस तीन वेरिएंट- 6GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में मिलता है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 65W चार्जिंग सपोर्ट वाले Oppo Reno 5 Pro 5G पर मिल रहा Discount, Amazon पर मिल रहा EMI Offer
स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 64MP का है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। कंपनी ने स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक होल मिलता है। डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
You Might be Interested
15999