Xiaomi Redmi Note 10 स्मार्टफोन सेल पर आज उपलब्ध होगा। इस फोन को ऑनलाइन mi.com और Amazon से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया है। इस फोन के साथ कंपनी ने Redmi Note 10 Pro और Pro Max भी लॉन्च किया था। बजट रेंज में यह स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और 48MP कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10T Pro पर तगड़ा Discount
Redmi Note 10 Price
शाओमी का यह स्मार्टफोन 11,999 रुपये की कीमत में आता है। यह कीमत डिवाइस के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये की कीमत में आता है। Redmi Note 10 स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह फोन Amazon.in और Mi.com से खरीदा जा सकता है। हालांकि, फिलहाल फोन का टॉप वेरिएंट ही सेल पर आएगा। Also Read - OPPO A74 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियां
स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 10 स्मार्टफोन में Android 11 पर आधारित MIUI 12 मिलता है। डिवाइस में 6.43-inch का full-HD+ (1,080×2,400 pixels) Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1100nits की ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 678 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4GB और 6GB RAM का विकल्प मिलता है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 65W चार्जिंग सपोर्ट वाले Oppo Reno 5 Pro 5G पर मिल रहा Discount, Amazon पर मिल रहा EMI Offer
स्मार्टफोन 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 512GB तक माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन का मेन लेंस 48MP का है। इसके अलावा हैंडसेट में 8-megapixel का ultra-wide-angle, 2-megapixel का macro लेंस और 2-megapixel का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक होल के साथ आता है।