Xiaomi का मिडरेंज स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max की आज फ्लैश सेल है। शाओमी के इस स्मार्टफोन सेल ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon India और Mi.com पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यहां हम आपको Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
Redmi Note 9 Pro Max Price In india
Xiaomi (शाओमी) का मिडरेंज स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का टॉप वेरिएंट 8GB Ram + 128GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वही सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट 6GB रैम 64 GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन का मिड वेरिएंट 6GB रैम 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 18,499 रुपये में आता है। एयरटेल यूजर्स को 298 और 398 रुपये वाले रिचार्ज पर डबल डाटा बेनिफिट और अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। Also Read - Xiaomi को बड़ा झटका, अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट
Redmi Note 9 Pro Max Features and specifications
Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें क्वार्ड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका मुख्य कैमरा लेंस 64 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप के अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 64 MP के साथ 8-MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर 5-MP मैक्रो कैमरा सेंसर और 2-MP का डेप्थ सेंसर और 32-MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया है। इसमें 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। Also Read - Xiaomi Sale का आखिरी दिन आज, 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें ये स्मार्टफोन्स
Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन की डिस्प्ले 6.67-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में डॉट डिस्प्ले (पंच होल) और ऑरा डिजाइन बैक दिया गया है। फोन में 2+1 सिम ट्रे दिया गया है, जिसमें दो सिम और एक माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक का सपोर्ट मिलता है।
यह फोन तीन कलर ऑप्शन इंटरस्टॉलर ब्लैक, ग्लैशियर व्हाइट और ऑरा ब्लू में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। फोन में 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Features | Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max |
---|---|
Price | 16999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 720G, Octa-core (2×2.3 GHz Kryo 465 Gold & 6×1.8 GHz Kryo 465 Silver) |
OS | Android 10.0; MIUI 11 |
Display | IPS LCD, Bezel-less display with punch-hole display, Corning Gorilla Glass v5, Capacitive Touchscreen, Multi-touch-6.67 inches (16.94 cm)-1080 x 2400 pixels |
Internal Memory | 6GB and 64GB |
Rear Camera | 64 MP Primary Camera 8 MP, Wide Angle, Ultra-Wide Angle Camera 5 MP Camera 2 MP, Depth Camera |
Front Camera | 32-megapixel in-display front camera |
Battery | 5020 mAh |
You Might be Interested
16999