Xiaomi का मिडरेंज स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro आज 15 सितंबर को एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन की यह सेल Amazon और Mi.com पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही 5,020mAh की बैटरी दी गई है। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें ओरोरा ब्लू, ग्लेशियर वाइट और इंटरस्टीलर ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल हैं। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन की प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Xiaomi को बड़ा झटका, अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट
Redmi Note 9 Pro Price India
Redmi Note 9 Pro को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है। इसके साथ ही इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में पेश किया गया है। Also Read - Xiaomi Sale का आखिरी दिन आज, 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें ये स्मार्टफोन्स
Redmi Note 9 Pro Specifications
इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल पंच डिजाइन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी दी है जो कि 18 वॉट का फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और रेडमी नोट 9 प्रो दोनों स्मार्टफोन एक जैसे ही है।
दोनों का कैमरा सेटअप अलग-अलग है। Redmi Note 9 Pro में दिए कैमरा सेटअप का प्राइमेरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। क्वार्ड कैमरा सेटअप के अन्य तीन कैमरा सेंसर – 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
Features | Xiaomi Redmi Note 9 Pro |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 720G |
OS | Android v10 |
Display | Bezel-less display with punch-hole display, IPS LCD-6.67 inches (16.94 cm)-1080 x 2400 pixels |
Internal Memory | 4GB + 64GB |
Rear Camera | 48 MP Primary Camera 8 MP, Wide Angle, Ultra-Wide Angle Camera 5 MP Camera 2 MP, Depth Camera |
Front Camera | 16 MP Primary Camera |
Battery | 5020 mAh |
You Might be Interested
13999