प्रसार भारती ने सोमवार को 15 चैनलों के नाम का ऐलान किया है, जिन्हें फ्री डीटीएच प्रोवाइडर DD Free Dish पर जोड़ा जाएगा। इन चैनल्स ने DD Free Dish प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह 46वें ई-निलामी के जरिए हासिल किया है। 17 जून से 20 जून के बीच यह निलामी हुई है। Also Read - Jio Fiber यूजर्स को मिलेगा 1 साल का फ्री Amazon Prime सब्सक्रिप्शन
पहले ही यह जानकारी दी गई थी कि 46वें ऑनलाइन निकामी में अपना स्थान बनाने वाले चैनल 1 जुलाई 2020 से 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होंगे। जून के पहले हफ्ते में प्रसार भारती ने पहले 5 प्रमुख चैनलों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें एंटरटेनमेंट के चैनल स्टार उत्सव, कलर्स रिश्ते शामिल हैं। इन चैनल्स को 45वें ई-निलामी में जगह मिली थी। Also Read - Gulabo sitabo मूवी Amazon Prime पर रिलीज: सिनेमाघरों पर नहीं फ्री में मोबाइल, TV पर ऐसे देखें
DD Free Dish पर होंगे ये चैनल
46वें ई-ऑक्शन में स्थान पाने वाले चैनलों की लिस्ट में हिंदी के चार धार्मिक चैनल हैं और 11 अन्य चैनल हैं। DD Free Dish पर अब उपभोक्ताओं को आस्था, संस्कार, सत्संग और वैदिक हिंदी धार्मिक चैनल शामिल हैं। ये सभी चैनल 1 जुलाई से DD Free Dish पर नजर आएंगे। Also Read - साइबर सुरक्षा फर्म का दावा, डीडीओएस हमलों में गिरावट
इसके अतिरिक्त पंजाबी चैनल Chardikala Time TV के साथ साथ इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज हरियाणा, इंडिया न्यूज मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, इंडिया न्यूज राजस्थान और इंडिया न्यूज यूपी उत्तराखंड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यूजर्स को लाइव टूडे, न्यूज स्टेट यूपी उत्तराखंड, समय, सुदर्शन न्यूज और वीआईपी न्यूज जैसे चैनल्स को भी DD Free Dish प्लेटफॉर्म्स पर जगह दी गई है।
इस मौके पर प्रसार भारती के सीईओ शशिशेखर ने बताया, ‘DD Free Dish पर MPEG4 स्लॉट के लिए बढ़चढ़ कर रुचि दिखाने के लिए सभी ब्रॉडकास्टर्स का शुक्रिया।’ इससे पहले 6 जून को भी एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके मुताबिक ई-ऑक्शन सभी चैनल्स के लिए 5 लाख रुपये प्रति वर्ष की बोली पर खुली हुई है।
बाद में जारी नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया था कि जो ब्रॉडकास्टर इस बोली में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें प्रोसेसिंग फीस और पार्टिसिपेशन फीस देनी होगी। प्रसार भारती ने 25 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस और 1.25 लाख पार्टिसिपेशन फीस रखी थी। इससे पहले 3 जून को हुए ऑक्शन में स्टार उत्सव, कलर्स रिश्ते, सोनी पल, जी अनमोल और जी अनमोल सिनेमा को चुना गया था। यह सभी चैनल 10 जून 2020 से 31 मर्च 2021 तक फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।