स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक इक्वीपमेंट बनाने वाली कंपनी OPPO ने इस महीने की शुरुआत में ये हिंट दिया था कि जल्द ही वो अपना स्मार्ट टीवी लाने की तैयारी में है। कंपनी के प्रेसिडेंट ने स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में एंट्री को लेकर हिंट दिया था। कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। चीन में आयोजित हुए OPPO Developer Conference (ODC) 2020 में कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी को ऑफिशियली कंफर्म किया है। इस इवेंट में कंपनी ने अपने ColorOS 11 और OPPO Watch ECG एडिशन के लॉन्च किया है। Also Read - OPPO A93 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और 48MP कैमरा
Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO अगले महीने अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी के लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। पिछले दिनों भी OPPO के स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी सामने आई थी, जिसमें 55 इंच और 65 इंच की स्क्रीन साइज में अपने स्मार्ट टीवी के बारे में डिटेल्स सामने आई थी। आने वाले दिनों में इस स्मार्ट टीवी के अन्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। Also Read - Oppo Reno5 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक, प्री-ऑर्डर पर मिलेगी इतनी छूट
अगले महीने हो सकता है लॉन्च
OPPO की सिस्टर कंपनी OnePlus और Realme ने अपने स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। ऐसे में OPPO भी अपने स्मार्ट टीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि सबसे पहले मार्च में कंपनी के प्रेसिडेंट Liu Bo ने अपने स्मार्ट टीवी के बारे में हिंट दिया था। Liu Bo ने बताया था कि वो अपने स्मार्ट टीवी को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करेंगे। वहीं, कंपनी के जनरल मैनेजर Yi Wei ने भी अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी के बारे में कुछ जानकारियां शेयर की थी। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale 2021: अमेजन पर आ रही नई सेल, TV-फ्रिज और स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Yi Wei ने हालांकि, टीवी के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई लेकिन इस बात की घोषणा की थी कंपनी अपने IoT प्रोडक्ट्स को एक्सपेंड करने वाली है। OPPO के स्मार्ट टीवी में भी यूजर्स को OnePlus TV की तरह ही यूनिक रिमोट देखने को मिल सकता है। साथ ही, ये स्मार्ट टीवी प्रीमियम रेंज में लॉन्च किए जा सकते हैं।