चीनी ब्रांड रेडमी ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज की घोषणा कर दी है। कंपनी चीनी बाजार में अपनी नई Redmi Smart TV A series पेश कर दी है। इसकी जानकारी कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर दी है। हालांकि कंपनी ने Redmi Smart TV A series के मॉडल्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि इस टीवी सीरीज के तहत 32 इंच से 65 इंच तक के मॉडल पेश किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पोस्ट में बताया गया है कि इस टीवी सीरीज के लिए जल्द ही प्री-ऑर्डर शुरू किया जाएगा, लेकिन इसकी तारीख का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। Also Read - Flipkart Sale के दौरान 10 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलेंगे ये दमदार स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Redmi Smart TV A series में लॉन्च होंगे 5 मॉडल्स
शाओमी ने एक पोस्टर शेयर कर Redmi Smart TV A series की जानकारी वीबो पर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी 5 टीवी मॉडल्स फिलहाल लॉन्च करेगी, जो पतले बेजल और लगभग एक जैसे डिजाइन के साथ आएंगे। पोस्टर से यह भी साफ होता है कि नई टीवी सीरीज को जल्द ही JD.com, Xiaomi Youpin, Xiaomi Mall और अन्य रिटेलर्स से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इस सीरीज में कंपनी 32-inch, 43-inch, 50-inch, 55-inch और 65-inch स्क्रीन साइज के मॉडल लॉन्च करेगी। Also Read - Redmi K40 सीरीज में होंगे Snapdragon 888 SOC वाले दो फोन, इतनी होगी शुरुआती कीमत
चूंकि शाओमी ने इस टीवी मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं किए हैं, लेकिन यह जानकारी जरूर दी है कि इन सभी मॉडल्स में एक जैसा डिजाइन और पतला बेजल मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 32-inch वाले वेरिएंट में फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जबकि 50 इंच और इससे ज्यादा से मॉडल्स में 4K display मिलेगा। 43 इंच का मॉडल full-HD या 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
इस सीरीज के बारे में अतिरिक्त जानकारी शाओमी जल्द ही जारी कर सकती है। बता दें कि रेडमी ब्रांड के तहत कंपनी की Redmi Smart TV X series लेटेस्ट प्रोडक्ट के साथ आती है। जिसमें कंपनी ने Redmi Smart TV X50, Redmi Smart TV X55 और Redmi Smart TV X65 मॉडल लॉन्च किए हैं, जो बेजललेस डिजाइन और कई आकर्षक फीचर के साथ आते हैं। हालांकि इस सीरीज के किसी भी मॉडल को कंपनी ने भारत में लॉन्च नहीं किया। इसके साथ ही रेडमी स्मार्ट टीवी ए सीरीज को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।