जापानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने Bravia Smart TV सीरीज के सबसे सस्ते मॉडल 32W830 को भारत में लॉन्च किया है। हालांकि, Sony का यह 32 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी अन्य कंपनियों के इसी स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी से मंहगा है। इसमें HD Ready डिस्प्ले और Google Chromecast जैसे फीचर्स मिलते हैं। Sony Bravia 32W830 की कीमत 31,900 रुपये है और यह ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Also Read - Best 40 inch Smart Tv under 20000: 40 इंच डिस्प्ले वाले ये हैं 5 बेस्ट बजट टीवी, कीमत 20 हजार से है कम
फीचर्स
Sony Bravia 32W830 के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी Google Assistant वॉयस सर्च को भी सपोर्ट करता है। टीवी को रिमोट या फिर वॉयस कंट्रोल के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्मार्ट स्पीकर्स दिए गए हैं जो यूजर की वॉयस कमांड को फॉलो करते हैं और टीवी के फंक्शन को ऑपरेट करते हैं। Also Read - Top Smart TV Deals in Amazon - Flipkart Sale: 32-इंच वाले टॉप 5 स्मार्ट टीवी, जिनपर मिल रहा बढ़िया डिस्काउंट, कीमत 10000 रुपये से कम
इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का HD Ready डिस्प्ले दिया गया है जो 1366 x 768 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्टट करता है। इसमें 1080p रेजलूशन की वीडियो देखी जा सकती है। साथ ही, यह 60Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। इसमें HDR, HDR 10 और HLG जैसे फॉर्मेट्स सपोर्ट करने का फीचर मिलता है। Also Read - Infinix Zero 55 QLED TV और 50X3 4K Smart TV की सेल आज, मिल रहे कई जबरदस्त ऑफर्स
कनेक्टिविटी के लिए Sony Bravia 32W830 स्मार्ट टीवी में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक फीचर दिया गया है। साथ ही, यह Wi-Fi, Bluetooth 4.2 को सपोर्ट करता है। यह Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्ट टीवी में कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलेंगे। Sony Bravia 32W830 में 20W का स्टीरियो स्पीकर, डॉल्वी ऑडियो सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्ट टीवी 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।