शाओमी ने भारतीय बाजार में Mi TV Stick लॉन्च कर दिया है। Mi TV Stick यूरोप में जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसका भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Amazon Fire TV Stick से है, जो लगभग समान फंक्शन और स्ट्रीमिंग सुविधा प्रदान करती है। इस स्टिक की मदद से यूजर्स को Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix और अन्य स्ट्रीमिंग कंटेंट सीधे टीवी पर प्राप्त कर सकते हैं। इसे टीवी से HDMI port के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है और इसके साथ ही टीवी स्मार्ट टीवी में बदल जाएगा। मी टीवी स्टिक एंड्रॉयड टीवी 9 पर काम करती है। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
Mi TV Stick की कीमत और सेल
शाओमी ने Mi TV Stick को भारत में 2799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसकी पहली सेल 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगी। इस डिवाइस को Mi.com, Flipkart और Mi Home stores से खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त यह डिवाइस मी पार्टनर स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। मी टीवी स्टिक ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है। इसका सीधा मुकाबला Amazon Fire TV Stick से होगा, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। वहीं शाओमी का Mi Box 4K 3,499 रुपये की कीमत में आता है। Also Read - Mi TV, Mi TV Stick और Mi Box 4K यूजर्स के लिए Xiaomi का दिवाली ऑफर, डिस्काउंटेड कीमत में पाएं OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन
स्पेसिफिकेशन्स
नए लॉन्च किए Mi TV Stick को डिजाइन की बात करें तो यह Amazon Fire TV Stick जैसा ही है। यह टीवी स्टिक काले रंग में पेश किया गया है। मी टीवी स्टिक का रिमोट कंट्रोल भी ब्लैक कलर में ही पेश किया गया है। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस को शाओमी ने क्वार्ड कोर सीपीयू के साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। मी टीवी स्टिक को कंपनी ने Dolby Audio और DTS साउंड फॉरमेट के साथ पेश किया गया है। Also Read - Amazon Great Indian Festival Sale 2020: Rs 4 हजार से कम में खरीदें ये गैजेट्स
Mi TV Stick को फुल -HD (1,080×1,920 पिक्सल) रेज्यूलेशन के साथ पेश किया गया है। इस टीवी स्टिक में Netflix, YouTube, Prime Video, Disney+ Hotstar, HBO, Spotify एप के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही डायरेक्ट एक्सेस के लिए मी टीवी स्टिक के रिमोट में डेडिकेट बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके रिमोट में Google Assistant के लिए डेडिकेट बटन दिया है। इसके साथ ही इस टीवी स्टिक की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन से सीधे फोटो और वीडियो और दूसरे मीडिया अपने टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।