Xiaomi TV ES Pro 86 inch समार्ट टीवी लॉन्च हो गया है। कंपनी के इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी में बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ अन्य कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। इसमें स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने के लिए लाइट सेंसर भी मिल रहा है। शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000nits ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB तक RAM और 4250mAh बैटरी वाले Xiaomi 11 Lite NE 5G पर तगड़ा Discount, Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
Xiaomi TV ES Pro 86 inch Smart TV Specification
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी का यह स्मार्ट टीवी MIUI TV पर रन करता है। इसमें 3840×2160 पिक्सल वाला 86 इंच का IPS 4K डिस्प्ले दिया गया है। यह Dolby Vision सपोर्ट के साथ आया है। स्मार्ट टीवी में quad-core Cortex-A73 CPU मिल रहा है। Also Read - Xiaomi ने पहला Humanoid रोबोट CyberOne किया लॉन्च, इंसानों की तरह करता है वॉक
इसके अलावा डिवाइस में 4GB RAM के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन में HDMI 2.1, दो HDMI 2.0 और दो USB पोर्ट्स दिए हैं। इसके अलावा टीवी में AVI इंपुट, S/PDIF इंटरफेस और ईथरनेट पोर्ट भी मिलता है। शाओमी का यह स्मार्ट टीवी डुअल बैंड WiFi और Bluetooth v5.0 से लैस है। इसमें AMD FreeSync प्रीमियम सपोर्ट भी दिया गया है। Also Read - Redmi K50 Ultra vs OnePlus 10T: रेडमी और वनप्लस के फ्लैगशिप फोन में बेहतर कौन?
Xiaomi के 86 इंच वाले इस स्मार्ट टीवी में कुल 8 स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 2 एक्टिव और पैसिव ड्राइवर्स शामिल हैं। यह 30W ऑडियो आउटपुट देते हैं। टीवी में डॉल्बी एटमॉस के साथ-साथ DTS-HD सपोर्ट भी मिल रहा है। अपने सेगमेंट के अन्य स्मार्ट टीवी की तरह Xiaomi TV ES Pro 86-इंच भी Android या iOS डिवाइस के साथ स्क्रीन कास्ट कर सकता है। यह Windows या Mac कंप्यूटर से भी स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसके अलावा भी स्मार्ट टीवी अन्य कई शानदार फीचर्स से लैस है।
कितनी ही स्मार्ट टीवी की कीमत?
कंपनी ने Xiaomi TV ES Pro 86-inch को CNY 8,499 (लगभग 98900 रुपये) में लॉन्च किया है। फिलहाल चीन में इसकी प्री बुकिंग शुरू हो गई है। यह 31 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी भारत समेत अन्य बाजारों में इसकी लॉन्चिंग और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।