Xiaomi ने भारत में कुछ महीने पहले Mi Box 4K को भारत में लॉन्च किया था। शाओमी के इस स्ट्रीमिंग बॉक्स के जरिए यूजर्स सस्ते में एंड्रॉयड टीवी खरीदे बिना स्मार्ट टीवी का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। एंड्रॉयड टीवी बॉक्स के बाद शाओमी जल्द ही भारत में Mi TV Stick को लॉन्च कर सकती है। कंपनी कुछ दिनों पहले ही ग्लोबल मार्केट में Amazon Fire TV Stick की Mi TV Stick को लॉन्च किया था। अब Xiaomi अगले महीने 5 अगस्त को Mi TV Stick को भारत में लॉन्च करने वाली है। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Mi TV Stick specifications, features
नए लॉन्च किए Mi TV Stick को डिजाइन की बात करें तो यह Amazon Fire TV Stick जैसा ही है। यह टीवी स्टिक काले रंग में पेश किया गया है। Mi TV Stick का रिमोट कंट्रोल भी ब्लैक कलर में ही पेश किया गया है। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस को शाओमी ने क्वार्ड कोर सीपीयू के साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। Mi TV Stick को कंपनी ने Dolby Audio और DTS साउंड फॉरमेट के साथ पेश किया गया है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Mi TV Stick को फुल -HD (1,080×1,920 पिक्सल) रेज्यूलेशन के साथ पेश किया गया है। इस टीवी स्टिक में Netflix और Amazon Prime ऐप के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही डायरेक्ट एक्सेस के लिए Mi TV Stick के रिमोट में डेडिकेट बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके रिमोट में Google Assistant के लिए डेडिकेट बटन दिया है। इसके साथ ही इस टीवी स्टिक की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन से सीधे फोटो और वीडियो और दूसरे मीडिया अपने टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
Mi TV Stick price
Mi TV Stick के सिंगल 1080p वेरिएंट को शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में 39.99 यूरो (करीब 3,400 रुपये) में पेश किया है। Mi TV Stick के भारत में कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।