Free Fire MAX खेलने वाले यूजर्स के लिए इस गेम के इन-गेम आइटम्स का काफी महत्व होता है। इस गेम में कैरेक्टर्स, पेट्स, बंडल्स, गन स्किन्स, इमोट्स जैसी खई चीजें होती है, जिसे यूजर्स गेमिंग के दौरान यूज करते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Codes for 7 August 2022: आज के एक्टिव कोड से मिलेंगे ग्लू वॉल, स्किन और डायमंड
इन सभी इन-गेम आइटम्स में से इमोट ज्यादातर गेमर्स के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल होता है। इमोट के जरिए प्लेयर्स गेम में अलग-अलग इमोशन को क्रिएट कर सकते हैं। मैदान पर खिलाड़ियों से बातें भी की जा सकती है। Free Fire MAX में बहुत सारे इमोट्स मौजूद हैं। आइए हम आपको OB35 Update से पहले इस गेम में मिलने वाले कुछ टॉप इमोट्स के बारे में बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code For Today 6 August: फ्री फायर मैक्स के ढेरों रिडीम कोड, फ्री मिल रहे बंडल और स्किन
Mythos Four
Free Fire MAX में Mythos Four एक और एनिमेशन वाला इमोट है, जिसे प्लेयर्स गेमिंग के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने पर कैरेक्टर पत्थर की मूर्ति अपनी एनिमेटेड तलवार से तोड़ता है, जिसके बाद चार आइकन स्क्रिन पर नजर आता है। प्लेयर्स इस इमोट को Emote Party Event से हासिल कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आ गया एक्सचेंज स्टोर, डायमंड वॉउचर समेत मिल रहे कई आइटम
Ground Punch
इस इमोट को फरवरी 2021 में Cobra Top Up II इवेंट के दौरान जोड़ा गया था। इस इवेंट में प्लेयर्स को 500 डायमंड्स में इस इमोट के साथ दो अन्य रिवॉर्ड्स भी मिल रहे थे। इस इमोट के लिए एनिमेशन कैरेक्टर को चार्ज करते हुए और फिर जमीन को स्मैश करते हुए दिखाई देता है। इसके बाद प्लेयर के हाश से एक कोबरा निकलता है।
Eat My Dust
यह एक प्रकार का लेजेंडरी इमोट है, जो Free Fire और Free Fire MAX दोनों में मिलता है। इस इमोट की मदद से गेम कैरेक्टर एक गोल्डेन स्पोर्ट कार के ऊपर चढ़कर नाचने लगता है। इस इमोट को साल 2020 में Grafitti Top Up event में लॉन्च किया गया था। चूंकि यह इमोट टॉप अप के जरिए उपलब्ध था, इसलिए बहुत कम ही प्लेयर्स को यह इमोट मिला। अब फ्री फायर मैक्स में भी इस इमोट को पाया जा सकता है।