Garena Free Fire MAX में डायमंड प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इन-गेम करेंसी यानी डायमंड से ही प्लेयर्स इन-गेम आइटम जैसे पेट, स्किन और कैरेक्टर आदि खरीद सकते हैं। इन्हें असली के पैसों से खरीदना होता है। मगर, प्लेयर्स इस आर्टिकल में बताए गए एंड्रॉयड ऐप्स के जरिए फ्री में भी रिवॉर्ड के तौर पर डायमंड पा सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये हैं Bermuda मैप की बेस्ट लोकेशन, दिलाएंगी जीत
ये ऐप्स कई बार प्लेयर्स को कुछ टास्क या मिशन देते हैं। इन्हें पूरा करने पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर डायमंड मिलते हैं। यहां मई, 2022 में फ्री फायर मैक्स डायमंड पाने के लिए 5 टॉप एंड्रॉयड ऐप्स बताए गए हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस तरह पा सकते हैं Rampage Bundles, बहुत आसान है तरीका
Free Fire MAX डायमंड पाने के लिए टॉप ऐप्स
Booyah Also Read - Free Fire MAX: रेयर इमोट से लेजेंडरी बंडल तक, आज गेम में फ्री मिल रहे जबरदस्त इनाम
इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर गेम से संबंधित वीडियो होती हैं। यहां से भी प्लेयर्स फ्री डायमंड पा सकते हैं। गरेना इस ऐप के जरिए प्लेयर्स को अपने पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स को देखने का मौका देता है। बाद में गेमर्स Watch to Win इवेंट के जरिए कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। हालांकि, रिवॉर्ड के तौर पर डायमंड ही मिलने की कोई गांरटी नहीं है।
Google Opinion Rewards
इस समय Free Fire MAX की प्रीमियम इन-गेम करेंसी यानी डायमंड को पाने के सबसे आसान तरीकों में से Google Opinion Rewards है। इसमें प्लेयर्स को सर्वे के बारे में बताया जाएगा। वे आंसर देकर Google Play क्रेडिट के रूप में रिवॉर्ड पा सकते हैं। प्लेयर्स इंसेंटिव के तौर पर 32.20 रुपये तक पा सकते हैं। इसके बाद प्लेयर क्रेडिट जमा कर सकते हैं और गेम के अंदर टॉप-अप करने या एक विशेष एयरड्रॉप खरीदने के लिए इसका यूज कर सकते हैं।
App Station
ऐप स्टेशन प्लेयर्स को मोबाइल गेम खेलकर रिवॉर्ड जीतने का मौका देता है। इसे 4.3 स्टार रेटिंग मिली है। प्लेयर्स को ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर गेम खेलने के बाद अपनी प्रोग्रेस पर नजर बनाए रखने के लिए अकाउंट क्रिएट करना होगा। प्लेयर्स को एक लेवल तक पहुंचने और गेम खेलने पर अमेजन कार्ड, गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड, स्टीम कूपन आदि के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा।
SB Answers
SB Answers की मदद से गेमर्स विभिन्न स्टोर से गिफ्ट कार्ड पा सकते हैं। इसमें Payplay Cash, गूगल प्ले और अमेजन सहित विभिन्न स्टोर शामिल हैं। गेमर्स को ये कार्ड सीधा नहीं मिलेंगे। उन्हें SB नाम के एक विशेष इन-ऐप करेंसी पानी होगी, जिसे रिवॉर्ड के रूप में बदला जा सकेगा। रिवॉर्ड पाने के अन्य तरीको में डैली पोल आदि शामिल है।
Rewardr
ऊपर बताए गए ऐप के अलावा डायमंड पाने के लिए प्लेयर्स Rewardr का भी यूज कर सकते हैं। रिवार्डर एक ऐसा एप्लिकेशन है, जो गेमर्स को विभिन्न टास्क पूरा करने पर रिवॉर्ड देता है। टास्क में एप्लिकेशन डाउनलोड करना, लोकप्रिय गेम खेलना, सर्वे का जवाब देना, क्विज पूरा करना आदि शामिल है। Google Play Store पर इसे 500k डाउनलोड के साथ 4 से अधिक रेटिंग दी गई है। प्लेयर्स को पहले एक अकाउंट बनाना होगा, लेकिन किसी भी डिवाइस पर एक से ज्यादा अकाउंट बनाने की सुविधा नहीं है।