Battlegrounds Mobile India (BGMI) में प्लेयर्स को कोई शानदार कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। लेटेस्ट 2.0 अपडेट के बाद गेम में कई बदलाव हुए हैं। अपेडट के साथ इस लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम में नए आउटफिट, व्हीकल स्किन्स, गन स्किन्स और कई आइटम जुड़े हैं। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.1 July Update इस दिन होगा रिलीज, आ सकते हैं ये नए फीचर्स
ज्यादातर प्लेयर्स गन स्किन की तलाश में रहते हैं। इससे उन्हें गेम जीतने में मदद मिलती है। अगर आप गेम खेलते हैं और कुछ गन स्किन अनलॉक करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां हम 2022 में BGMI में अनलॉक करने के लिए उपलब्ध 5 बेस्ट गन स्किन बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। Also Read - BGMI डेवलपर का नया गेम Road to Valor: Empires हुआ लॉन्च, ऐसे करें डाउनलोड
BGMI में इस साल अनलॉक करें ये 5 बेस्ट गन स्किन
Golden Trigger M416 Also Read - BGMI Masters Series 2022 में शामिल होंगी ये 24 टीमें, जानें कहां देख पाएंगे टूर्नामेंट
M416 बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) में सबसे अधिक यूज की जाने वाली बंदूक है। प्लेयर इसका यूज तेज फायरिंग दर के कारण करते हैं। हर बार जब डेवलपर्स BGMI में फ्री में M416 गन स्किन ऐड करता है तो प्लेयर्स इसे पाना चाहते हैं।
लेटेस्ट प्रीमियम क्रेट में गोल्डन ट्रिगर M416 स्किन शामिल है। प्लेयर्स प्रीमियम क्रेट कूपन का यूज करके क्रेट ओपन कर सकते हैं और स्किन को अनलॉक कर सकते हैं। इसे काफी समय पहले PUBG मोबाइल में ऐड कर दिया गया था और तब से ही BGMI प्लेयर इसका इंतजार कर रहे थे। अब वे इसे पा सकते हैं।
Skeletal Core M16A4
हाल ही में गेम में कई M16A4 स्किन्स ऐड हुई है। यह उनके लिए अच्छा ऑप्शन हैं, जो बर्स्ट-फायर असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल करते हैं। Skeletal Core M16A4 स्किन लकी स्पिन्स टैब में मिल रही है। इसे UC के जरिये अनलॉक किया जा सकता है। हालांकि, स्पिन से मिलने वाले रिवॉर्ड आपके लक पर निर्भर करते हैं। इसमें गेमर्स को अधिक UC खर्च करने पड़ सकते हैं। इस गन स्किन को लेवल 6 तक अपग्रेड किया जा सकता है। यह 27 मई तक गेम में उपलब्ध है।
Evangelion 4th Angel AUG
समय के साथ-साथ BGMI ने विभिन्न फ्रेंचाइजी के साथ कोलेब किया है। लोकप्रिय जापानी मंगा इवेंजेलियन के साथ चल रहा कोलेब इस साल का चौथा सबसे बड़ा कोलेब है। इसके कारण कई आइटम गेम में ऐड हुए हैं। हालांकि, Evangelion 4th Angel AUG गन स्किन प्लेयर्स और गेम के फैन्स के बीच लोकप्रिय हो गई है। यह Evangelion Discovery इवेंट में उपलब्ध है। UC के जरिए लेवल 5 तक अपग्रेड किया जा सकता है।
Flamewraith M416
Flamewraith M416 ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में अपनी जगह बना ली है। गन स्किन इवेंट सेक्शन में मौजूद लेटेस्ट फ्लेम डेविल लकी स्पिन में मिल रही है। आइटम परमानेंट और लिमिटेड टाइम दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों को UC का यूज करके अनलॉक किया जा सकता है।
8bit Blast UMP45
BGMI के कई गेमर्स के बीच UMP45 काफी लोकप्रिय है। यह लेटेस्ट अपग्रेडेबल स्किन है, जिसे SMG के नाम पर रखा गया है और BGMI में स्पेशल 8 बिट ब्लास्ट क्रेट में उपलब्ध है। पीले और बैंगनी रंग की इस स्किन को पानी की बंदूक पर बनाया गया है और इसे लेवल 5 तक अपग्रेड किया जा सकता है। BGMI प्लेयर्स UC खर्च करके इसे 29 मई से पहले अनलॉक कर सकते हैं।