Garena Free Fire Ban होने से कई प्लेयर्स काफी मायूस हैं। हाल में भारत में लोकप्रिय बैटल रॉयस गेम Garena Free Fire को बैन कर दिया गया है। इस गेम के साथ अन्य 53 चीनी ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब भारत में चीनी ऐप्स को बैन किया गया हो। इससे पहले भी TikTok समेत कई चीनी ऐप्स भारत में प्रतिबंधित हो चुकी हैं। फ्री फायर बैन होने के बाद से इसे Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है। इसे पसंद करने वाले प्लेयर्स अब इसकी जगह अन्य बैटल रॉयल मोबाइल गेम की तलाश में हैं। Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम फ्री फायर की जगह लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ग्राफिक्स से लेकर इसमें मिलने वाले आइटम तक, कई चीजों में यह फ्री फायर को कड़ी टक्कर देता है। BGMI, फ्री फायर का अच्छा विकल्प क्यों है और यह प्लेयर्स फ्री फायर की जगह इसे क्यों खेल सकते हैं? जानने के लिए इस आर्टिकल में बताए गए 5 कारण पढ़ें। Also Read - क्या आप BGMI में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं? इन 3 टिप्स को करें फॉलो
इन 5 कारणों से BGMI, फ्री फायर की कमी नहीं होने देगा महसूस
BGMI में मिलते हैं कई क्लासिक मोड मैप Also Read - Free Fire MAX का सीजन 50 हुआ लाइव, इस बार Elite Pass में मिलेंगे लेजेंडरी बंडल
BGMI में नए प्लेयर्स को 6 क्लासिक मोड मैप मिलते हैं। इसमें Erangel, Sanhok, Vikendi, Miramar, Livik और Karakin शामिल हैं। विभिन्न मैप पर खेलने से प्लेयर्स को एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है। इस वजह से भी BGMI गेम फ्री फायर का एक बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने बनाया 'शानदार रिकॉर्ड', रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या हुई 10 करोड़ के पार
फ्री फायर की तरह BGMI में मिलते हैं रॉयल पास
फ्री फायर के एलीट पास की तरह ही BGMI में रॉयल पास मिलते हैं। इससे हर महीने नए आइटम प्राप्त करने में मदद मिलेती है। C2S4 मंथ 7 रॉयल पास फिलहाल गेम में लाइव है। फ्री फायर से शिफ्ट होने वाले प्लेयर्स शानदार रिवॉर्ड पा सकते हैं। इस कराण यह आपको फ्री फायर कमी महसूस नहीं होने देगा।
बैटल रॉयल मोड है गेम का प्राइमरी मोड
बैटल रॉयल मोड पर केंद्रित होने के कारण Battlegrounds Mobile India और Garena Free Fire दोनों गेम्स प्लेयर्स के बीच लोकप्रिय हैं। प्लेयर्स खुद को सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट बीआर मोड में ले जाना पसंद करते हैं। इस कारण भारतीय गेमर्स के लिए BGMI को फ्री फायर से सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
मैच मेकिंग के लिए नहीं करना पड़ता है इंतजार
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया भारत में सबसे लोकप्रिय गेम्स में से एक है। बड़ा प्लेयरबेस के साथ गेम प्लेयर्स को कुछ ही सेकंड में मैच में शामिल होने में सक्षम बनाता है। लंबे समय तक मैचमेकिंग के लिए इंतजार करना प्लेयर्स के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। वहीं, BGMI का फास्ट मैच मेकिंग प्रोसेस प्लेयर्स को चंद सेकंड्स में मैच में शामिल होने की सुविधा देता है। इस कारण भी इसे Garena Free Fire का बेहतर ऑप्शन बताया गया है।
BGMI में मिलते हैं कई कॉस्मेटिक आइटम
ज्यादातर प्लेयर्स फ्री फायर में लगातार ऐड होने वाले कॉस्मेटिक आइटम के कारण उसे पसंद करते हैं। फ्री फायर की तरह ही प्लेयर्स BGMI में भी अपनी इन्वेंट्री में कई कॉस्मेटिक्स आइटम जोड़ सकेंगे।