Apex Legends Mobile बैटल रोयाल गेम 60 देशों में iPhone पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया है। यह गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। Respawn Entertainment और Electronics Arts ने कई महीने टेस्ट करने के बाद इस गेम को 17 मई को ऑफिशियली लॉन्च किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apex Legends Mobile गेम ने प्री-रजिस्ट्रेशन के साथ ही 60 देशों में धूम मचा दी है। Also Read - Apex Legends Mobile में आ रही है नई लेजेंड LOBA, जानें क्या है इसकी खासियत
PocketGamer की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गेम भारत, जर्मनी, जापान, यूके और अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाला टाइटल बन गया है। वहीं, दुनियाभर के 89 देशों में टॉप-10 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम में शामिल है। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
इस गेम का PC और कंंसोल वर्जन पहले से ही काफी लोकप्रिय है, जिसका फायदा इस गेम के मोबाइल वर्जन को भी हो रहा है। इस गेम को Android और iOS यूजर ने बड़ी मात्रा में प्री-रजिस्टर किया है। प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को गेम में कई फ्री आइटम्स मिलेंगे। Also Read - Apex Legends Mobile में कैसे जोड़ें कंट्रोलर? यहां जानें सबसे आसान तरीका
IT’S LAUNCH DAY!
Download. Play. Become Apex Champion on Mobile.
First thing’s first:
Android – https://t.co/IB2byHHKrZ
iOS – https://t.co/ddKr2lfipa pic.twitter.com/NSemAJLf1I— Apex Legends Mobile (@PlayApexMobile) May 17, 2022
Apex Legends Mobile का गेम-प्ले
Apex Legends Mobile फर्स्ट पार्टी शूटिंग गेम है, जिसमें कई कैरेक्टर्स या लीजेंड्स होते हैं, जो प्लेयर्स के अवतार हैं। इन लीजेंड्स के पास कई तरह के स्पेशल पावर और एबिलिटी होते हैं। इस गेम में कई तरह के गेम मोड्स मिलते हैं। अन्य बैटल रोयाल गेम की तरह ही इसमें भी प्लेयर्स को अपने टीममेट्स के साथ स्ट्रैटेजी बनानी होती है और सामने वाले यानी विरोधी प्लेयर्स और टीम को मारना होता है। जो प्लेयर अंत तक सर्वाइव करता है, वो विजेता माना जाता है।
प्लेयर्स को गेम में आगे बढ़ने के लिए स्ट्रैटेजी तो बनानी ही होती है। साथ ही, यह ध्यान रखना पड़ता है कि आखिर तक सर्वाइव किया जा सके। इसके लिए प्लेयर्स अपने कैरेक्टर यानी अवतार की एबिलिटीज को पूरी तरह से इस्तेमाल करते हैं।
अगर, आप भी बैटल रोयाल गेम के फैन हैं और BGMI, Free Fire MAX आदि खेलकर बोर हो गए हैं, तो इस गेम को Google Play Store और iOS स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल, इस गेम को अपने डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं और गेम खेल सकते हैं। प्लेयर्स को अभी कई एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे।