Apex Legends Mobile पिछले हफ्ते आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के लिए लॉन्च हुआ। गेम के मोबाइल वर्जन में ऐसे कई सारे फीचर्स हैं, जो PC या कंसोल वर्जन में नहीं मिलते। इनमें एक एक्सक्लूसिव एजेंट और TPP (थर्ड पर्सन पर्स्पेक्टिव) से लेकर एक यूनीक Perk सिस्टम भी शामिल है। Also Read - Apex Legends Mobile ने मचाया तहलका, लॉन्च के 13 दिनों में दे दी PUBG Mobile को मात
Apex Legends Mobile का पर्क सिस्टम प्लेयर्स को अपने पसंदीदा लेजेंड (कैरेक्टर) की एबिलिटी को अपग्रेड करने का ऑप्शन देता है। यह पर्क सिस्टम सिर्फ गेम के बैटल रोयाल मोड में काम करेगा। आइए इस सब के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Apex Legends Mobile में Loba लेजेंड और नए मोड समेत आ रहे ढेरों नए फीचर्स
Apex Legends Mobile: Perk सिस्टम
Apex Legends Mobile में मौजूद सभी लेजेंड के पास तीन तरह की एबिलिटी हैं, जिनमें पैसिव, टैक्टिकल और अल्टिमेट स्किल शामिल हैं। गेम का Perk सिस्टम प्लेयर्स को इन तीनों एबिलिटी को लेवल-अप करने का ऑप्शन देता है। Also Read - Apex Legends Mobile में आ रही है नई लेजेंड LOBA, जानें क्या है इसकी खासियत
किसी लेजेंड के लिए इस पर्क सिस्टम को चालू करने के लिए प्लेयर्स को उसी लेजेंड को इक्विप करके मैच खेलने होंगे और इन्हें लेवल अप करना होगा। आप एक वक्त पर तीनों Perk इक्विप कर सकते हैं। ये इस तरह हैं:
- Perks (नीला आइकन): इसकी मदद से प्लेयर्स एक लेजेंड की पैसिव एबिलिटी को अनलॉक कर सकते हैं और इसे बेहतर भी बना सकते हैं।
- Finishers (बैंगनी आइकन): किसी डाउन एनिमी पर फिनिशर इस्तेमाल करने पर यह बूस्ट देता है।
- Abilities (लाल आइकन): इसकी मदद से प्लेयर्स एक लेजेंड की मौजूद टैक्टिकल एबिलिटी को अपग्रेड कर सकते हैं।
कैसे अनलॉक होगा Perk सिस्टम
Apex Legends Mobile में Perk सिस्टम को चालू करना काफी आसान है। जब आप किसी लेजेंड के साथ मैच खेलेंगे तो गेम आपको उस लेजेंड के लिए खास टोकन देगा। इन टोकन की मदद से आप एबिलिटी, फिनिशर और पर्क अनलॉक कर सकते हैं। हर लेजेंड के लिए टोकन यूनीक होते हैं। उदाहरण के तौर पर आप Mirage के टोकन को सिर्फ Mirage के पर्क सिस्टम में ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
पर्क सिस्टम को अनलॉक करने के लिए आपको गेम की लॉबी में मौजूद Legends बटन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एक लेजेंड को सेलेक्ट करके डिटेल देखनी होगी। यहां पर आपको Unlock बटन मिलेगा। यही पर आप इस लेजेंड के पर्क, फिनिशर और एबिलिटी को इक्विप कर पाएंगे। आप हर कैरेक्टर के लिए एक वक्त पर तीन पर्क सेलेक्ट कर सकते हैं, जिनमें 1 पर्क, 1 फिनिशर और 1 एबिलिटी शामिल होगी।