Battlegrounds Mobile India (BGMI) Showdown LAN इवेंट आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस इवेंट में कुल 24 टीमें शामिल होंगी। यह 4 दिन तक यानी 24 जुलाई तक चलेगा। इन टीम्स को पिछले BGMI कॉन्टेस्ट में किए गए इनके प्रदर्शन के आधार पर इन्वाइट किया गया है। Also Read - BGMI से हटेगा बैन? कंपनी सरकार के साथ मिलकर दूर करेगी परेशानी
इन टीम्स को 8-8 के 3 ग्रुप में बांटा गया है। हर दिन 3 मैप पर कुल 6 मैच खेले जाएंगे। पहले दिन 3 मैच Erangel मैप, 2 मैच Miramar मैप और 1 मैच Sanhok पर खेला जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - TikTok और BGMI की भारत में होगी वापसी! Skyesports के CEO ने दी 100% गारंटी
BGMI Showdown LAN 1st Day format
आज इस इवेंट का पहला दिन है। आज हर टीम को 4 मैच खेलने होंगे। दिन की शुरुआत Erangel Map पर Group A और Group B से होगी। पहला मैच ग्रुप ए और बी के बीच Erangel मैप पर खेला जाएगा। दूसरा मैच ग्रुप ए और बी के बीच Miramar मैप पर, तीसरा मैच ग्रुप बी और सी के बीच Sanhok मैप पर, चौथा मैच ग्रुप बी और सी के बीच Erangel मैप पर होगा। इसके अलावा पांचवां मैच ग्रुप ए और सी के बीच Miramar और छठा मैच Erangel पर खेला जाएगा। Also Read - BGMI बैन से प्रो-गेमर्स को भारी नुकसान, स्थगित हुआ 1 करोड़ इनाम वाला ESPL टूर्नामेंट
ये टीमें होंगी इवेंट में शामिल
Group A
- 7SEA
- Global Esports
- GodLike
- Orqngutan
- R Esports
- INS
- Team Kinetic
- Udog India
Group B
- Autobotz
- FS Esports
- Hyderabad Hydras
- OR Esports
- Reckoning Esports
- Esports Wala
- Team Soul
- TSM
Group C
- Big Brother Esports
- Enigma Gaming
- Hydra Esports
- Nigma Galaxy
- Revenant
- Skylightz
- Team Xspark
- Team XO
कहां देख पाएंगे मैच?
BGMI के इस LAN इवेंट को हिंदी और इंग्लिश में battlegrounds Mobile India के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इसे Loco पर भी देखा जा सकेगा।
बता दें कि उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में जीतने वाले को PUBG Mobile World Invitational (PMWI) 2022 में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस संबंध में ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
पिछले 2 बड़े टूर्नामेंट BGIS 2021 और BMPS 2022 में परफॉर्मेंस के आधार पर इन टीमों को BGMI LAN Event यानी BGMI Showdown 2022 के लिए बुलाया गया है। अब देखना होगा कि इस इवेंट में कौन सी टीम अपनी जीत पर परचम लहराएगी।