Apex Legends Mobile गेम 17 मई को ग्लोबली लॉन्च हो गया है। यह लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) को कड़ी टक्कर दे रहा है। हालांकि, इन दोनों गेम्स में कई अंतर हैं। दोनों गेम्स खेलने पर प्लेयर्स को अंतर के साथ-साथ कुछ समानताएं भी नजर आएंगी। इस आर्टिकल में हम इन दोनों बैटल रोयाल गेम की 5 समानताएं बताने वाले हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - BGMI Snapdragon ConQuest Mobile Open: 9 जून को शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, मिलेगा लाखों रुपये जीतने का मौका
Apex Legends Mobile और BGMI में हैं ये समानताएं
कई कॉस्मेटिक आइटम से लैस है दोनों गेम्स Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये हैं Bermuda मैप की बेस्ट लोकेशन, दिलाएंगी जीत
Respawn ने भी Krafton की तरह ही अपने Apex Legends Mobile गेम में कई कॉस्मेटिक आइटम पेश किए हैं। BGMI और Apex Legends Mobile दोनों गेम के प्लेयर्स इन-गेम करेंसी के जरिए आउटफिट, वेपन स्किन आदि आइटम पा सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस तरह पा सकते हैं Rampage Bundles, बहुत आसान है तरीका
दोनों में मिलते हैं TPP और FPP मोड्स
इन दोनों गेम्स में प्लेयर्स के पास Battle Royal मोड्स में TPP और FPP के ऑप्शन्स हैं। TPP मोड मैच खेलते समय गेमर्स एक क्लिक में इन दोनों ऑप्शन्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
यूजर इंटरफेस है समान
Apex Legends Mobile और BGMI दोनों का यूजर इंटरफेस (UI) समान है। इससे यूजर्स को दोनों के बीच स्विच करने में आसानी होगी। वे गेम को आसानी से समझ पाएंगे। दोनों गेम में सरल UI मिल रहा है, जिससे प्लेयर्स आसानी से मोड सिलेक्ट कर पाएंगे। साथ ही उन्हें अपने साथियों के साथ जुड़ने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। वे आसानी से इन-गेम शॉप से आइटम खरीद सकते हैं। साथ ही अपनी खुद की प्रोफाइल भी सेट कर सकते हैं।
HUD में मिलते हैं कई लेआउट ऑप्शन
दोनों गेम खेलने वाले प्लेयर्स को HUD में कई समानताएं मिलेंगी। दोनों गेम अपने यूजर्स को HUD में फ्लेक्सबिलटी देते हैं। BGMI प्लेयर्स के पास 3 लेआउट का ऑप्शन होता है। वहीं, एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल खेलने वाले प्लेयर्स 2 में से कोई भी एक लेआउट चुन सकते हैं। दोनों गेम के प्लेयर्स अपनी पसंद के अनुसार, HUD सेट कर सकते हैं।
दोनों गेम में मिल रहे Gyroscopes
Gyroscopes किसी भी मल्टीप्लेयर एक्शन गेम में एक अहम रोल निभाते हैं। इस वजह से एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) दोनों के डेवलपर्स ने इस फीचर को अपने-अपने गेम में शामिल किया है। इससे प्लेयर्स आसानी से दो गेम्स के बीच स्विच कर सकते हैं। यह फीचर फ्री फायर और Free Fire MAX जैसे गेम्स में नहीं मिलता है।