Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कैरेक्टर मिलते हैं। कुछ कैरेक्टर एक्टिव एबिलिटी और कुछ पैसिव एबिलिटी के साथ आते हैं। पैसिव एबिलिटी पूरी फाइट के दौरान काम करती है। वहीं, एक्टिव एबिलिटी वाले कैरेक्टर को जरूरत पड़ने पर एक्टिवेट करना होता है। गेमर्स इन-गेम करेंसी के जरिए अलग-अलग एबिलिटी वाले कैरेक्टर पा सकते हैं। हाल में गेम में अपडेट आया है। Also Read - Free Fire MAX में अधिक डैमेज पहुंचाने के लिए 5 बेस्ट गन कॉम्बिनेशन, आसानी से जीत जाएंगे गेम
Free Fire MAX OB33 Update के बाद प्लेयर्स फ्री में लिंक सिस्टम के जरिए इन कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं। कुछ कैरेक्टर ऐसे भी हैं, जिनकी एबिलिटी को पूरी तरह से बदल दिया गया है। हमने यहां पर अपडेट के बाद फ्री में मौजूद एक्टिव एबिलिटी वाले दमदार कैरेक्टर बताए हैं। Also Read - Free Fire MAX Diamond पाने के लिए 5 बेस्ट एंड्रॉयड ऐप, रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे डायमंड
Free Fire MAX Update के बाद फ्री एक्टिव एबिलिटी वाले कैरेक्टर
Wukong Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के टाइम पर कैसे पाएं स्पेशल Emotes, जानें 3 सबसे आसान तरीके
इस कैरेक्टर की एबिलिटी का नाम Camouflage है। इसका कूलडाउन 200 सेकेंड है। यह प्लेयर्स को 20% कम गति के साथ झाड़ी में बदल देता है, जो 15 सेकेंड तक रहता है। इस बीच अगर प्लेयर दुश्मनों पर हमला करता है तो इफैक्ट खत्म हो जाता है। दुश्मन को मारते ही CD रीसेट हो जाएगा।
K
गेम का K कैरेक्टर Master Of All एबिलिटी के साथ आता है। यह 2 मोड में Jiu-jitsu और Psychology में काम करता है। इनके बीच स्विच करने में 3 सेकेंड का समय लगता है। जिउ-जित्सु मोड 6 मीटर की सीमा के भीतर टीम मेट के लिए EP कन्वर्जन रेट को 500% तक बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, मनोविज्ञान मोड हर 2.2 सेकेंड में 3 EP रीकवर करता है।
A124
लिस्ट में फ्री फायर मैक्स के एक और बेहतरीन कैरेक्टर Thrill Of Battle का नाम है। अपडेट के बाद इसकी एबिलिटी को अपडेट कर दिया गया है। 30 सेकेंड तक चलने वाली A124 की अपडेटेड एबिलिटी 8 मीटर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव बनाती है, जो दुश्मनों के स्किल एक्टिवेशन को डिसेबल कर देती है। इसे हर 50 सेकेंड में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Steffie
इसकी एक्टिव एबिलिटी Painted Refuge 4 मीटर का एक क्षेत्र बनाती है, जो थ्रोबॉल्स को रोकता है। इसका प्रभाव 15 सेकेंड तक रहता है और इसे हर 90 सेकेंड में फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन कैरेक्टर्स में से एक है, जिनकी एबिलिटी को अपडेट में पूरी तरह से रीवर्कड किया गया है, जिससे यह वास्तव में सहायक प्लेयर्स के लिए अधिक उपयोगी हो गए हैं।
Alok
इस कैरेक्टर की एक्टिव एबिलिटी Drop The Beat भी प्लेयर्स की काफी मदद करती है। इसका ड्यूरेशन टाइम 5 सेकेंड और डाउनटाइम 45 सेकेंड है। यह स्किल प्लेयर्स की स्पीड और दौड़ने की गति को 10% तक बढ़ाती है और प्रति सेकेंड 5 HP दिलाने में मदद करती है।